IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन

Sanjay Gupta | Nov 29, 2025, 19:23 IST
Share
ias-santosh-verma
Photograph: (thesootr)

मध्यप्रदेश में IAS संतोष वर्मा के बयान पर विवाद बढ़ रहा है। आदिवासी संगठन ‘जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS)’ ने उनका समर्थन किया। जयस ने वर्मा के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया।

Indore. मप्र में अजाक्स के नए प्रांताध्यक्ष IAS संतोष वर्मा के बयान को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौतरफा घिरे वर्मा को अब जयस की ओर से राहत मिली है। उनके समर्थन में आदिवासी संगठन ‘जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) खुलकर सामने आ गया है। जयस ने इंदौर में उनके समर्थन में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम को भी घेरा

जयस ने यह भी कहा कि वर्मा के बयान को अनावश्यक गलत लिया जा रहा है। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरक्षित वर्ग SC,ST,OBC को कुत्ता, गधा, मक्खी, कौवा कहकर अपमानित किया। इसके लिए उन पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। संविधान व डॉक्टर भीमराब अंबेडकर का अपमान करने वाले अनिल मिश्रा पर भी FIR दर्ज की जाए।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

ये भी पढ़ें...आईएएस संतोष वर्मा पर सरकार करेगी कार्यवाही, पुराने मामले भी खुलेंगे

जयस ने बयान का भी किया समर्थन

इस मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयस एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि IAS संतोष वर्मा द्वारा सामाजिक समरसता पर दिए गए बयान को तोड़–मरोड़कर पेश किया जा रहा है। वर्मा ने किसी भी समाज की बहन–बेटियों का अपमान नहीं किया है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और समरसता की बात करते हुए रोटी-बेटी व्यवहार का उदाहरण दिया था।

मुजाल्दा ने कहा कि वर्मा का कहना था कि जब तक ऊंची और निम्न जाति के परिवारों के बीच रोटी-बेटी संबंध नहीं होते, तब तक आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करना उचित नहीं है। वर्तमान में जैसा आरक्षण का प्रावधान है, वह जारी रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें...कुत्ते को शहद हजम नहीं होता... धीरेंद्र शास्त्री के मंच से आईएएस संतोष वर्मा के मामले में नरोत्तम मिश्रा के विवादित बोल

समर्थन में एसटी, एससी, ओबीसी साथ

मुजाल्दा ने कहा कि संतोष वर्मा के समर्थन में ST, SC, OBC और अल्पसंख्यक समाज चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। रविवार को समाजजन क्रांतिसूर्य टंट्या भील चौराहा से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें...आईएएस संतोष वर्मा पर सरकार करेगी कार्यवाही, पुराने मामले भी खुलेंगे

ये भी पढ़ें...अजाक्स प्रांताध्यक्ष IAS संतोष वर्मा पर केस करने के लिए इंदौर कोर्ट में परिवाद दायर

जयस की यह मांग

1.IAS संतोष वर्मा को जारी नोटिस वापस लिया जाए।
2.संतोष वर्मा को धमकियां देने वालों पर FIR दर्ज की जाए।
3. मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरक्षित वर्ग SC,ST,OBC को कुत्ता, गधा, मक्खी, कौवा कहकर अपमानित करने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए।
4. संविधान व डॉ भीमराब अंबेडकर का अपमान करने वाले अनिल मिश्रा पर FIR दर्ज की जाए।
5. प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की ठोस कार्रवाई की जाए। जयस ने कहा कि आरक्षित वर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों पर अनावश्यक कार्रवाई नहीं करने देंगे।

Tags:
  • इंदौर
  • जयस
  • आरक्षण
  • जय आदिवासी युवा शक्ति
  • आईएएस संतोष वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती