सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर में करेंगे एमपी के पहले गीता भवन का शुभारंभ

Sanjay Gupta | Nov 30, 2025, 20:19 IST
Share
indore-geeta-bhawan
indore-geeta-bhawan

सीएम मोहन यादव एक दिसंबर को गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान 3 लाख लोग श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करेंगे। इंदौर में प्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण होगा।

Indore. सीएम मोहन यादव गीता जयंती के अवसर पर 1 दिसंबर, सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में 3 लाख से अधिक गीताभक्तों की तरफ से श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का पाठ किया जाएगा।

सीएम इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में मध्यप्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण भी करेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहेंगे। गीता जयंती पर भोपाल व उज्जैन में भी प्रमुख आयोजन होंगे।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम भी बताएंगे

इस अवसर पर MP में 16 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। पुरस्कारों का वितरण गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के मौके पर होगा।

सागर में पुलिस पर सवाल: अपराध रोकने की जिम्मेदारी से पीछे, थानों से शराब-ड्रग्स सप्लाई का आरोप

इंदौर के गोपाल मंदिर में होंगे आयोजन

मुख्यमंत्री यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी इंदौर में गीता भवन-गोपाल मंदिर का लोकार्पण करेंगे। गीता महोत्सव के अवसर पर इंदौर के बास्केटबॉल क्लब में सुबह 10 बजे 5100 गीतानुरागियों द्वारा सामूहिक गीता पाठ किया जाएगा। शाम 6 बजे गोपाल मंदिर राजवाड़ा स्थित गीता भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

मौसम पूर्वानुमान (1 दिसंबर) : MP में बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट

एमपी में मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल, जुल्म के खिलाफ हर बार होगा जिहाद, बीजेपी ने किया पलटवार

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में 3 लाख से अधिक लोग श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ करेंगे।

👉 सीएम यादव इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में मध्यप्रदेश का पहला गीता भवन इंदौर में खोलेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।

👉 16 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम इस महोत्सव के दौरान घोषित किए जाएंगे। पुरस्कारों का वितरण गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) पर होगा।

👉 इंदौर में गीता महोत्सव के दौरान सुबह 10 बजे बास्केटबॉल क्लब में 5100 गीतानुरागी सामूहिक गीता पाठ करेंगे। शाम को गोपाल मंदिर में गीता भवन का लोकार्पण होगा।

इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में गीता भवन बनाया गया। इस गीता भवन की विशेषता यह है कि यहां 550 सीट का एक सभागृह भी बनाया गया है। इसके साथ ही यहां 100 से अधिक नागरिकों के बैठने की क्षमता वाली लाइब्रेरी तैयार की गई है। इस लाइब्रेरी की विशेषता यह है कि यहां श्रीकृष्ण और भगवद् गीता से जुड़ी पुस्तकें ही रहेंगी। गीता जयंती पर यहां श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा। स्कूली बच्चे गीता का पाठ करेंगे।

गीता भवन बन सकते हैं सनातन की लाइब्रेरी, प्रदेश में 3322 श्रीकृष्ण मंदिर, श्रीकृष्ण पाथेय योजना सर्वे में खुलासा

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • गीता भवन इंदौर
  • गीता जयंती
  • गीता भवन
  • मध्यप्रदेश का पहला गीता भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा