राजमाता माधवी राजे सिंधिया का ग्वालियर के छत्री परिसर में होगा अंतिम संस्कार , लाखों लोग जुटेंगे

Marut raj | Updated:
Share
Jyotiraditya Scindia Rajmata Madhavi Raje Scindia Gwalior द सूत्र
Jyotiraditya Scindia Rajmata Madhavi Raje Scindia Gwalior द सूत्र

माधवीराजे सिंधिया की पार्थिव देह दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ग्वालियर में रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। शाम 4 बजे सिंधिया परिवार की छत्री के लिए शव यात्रा रवाना होगी।

भोपाल. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार (15 मई) को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थीं। माधवी राजे का अंतिम संस्कार गुरुवार (16 मई) को ग्वालियर में होगा। अभी उनकी पार्थिव देह दिल्ली स्थित आवास पर रखी गई है। गुरुवार सुबह 11 बजे पार्थिव देह को ग्वालियर लाया जाएगा। यहां महल में दोपहर 3 बजे तक पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंधिया परिवार की शाही छत्री परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम संस्कार के लिए चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है।

लाखों लोग जुटेंगे अंतिम संस्कार में


ग्वालियर चंबल संभाग से लाखों की भीड़ राजमाता के अंतिम संस्कार में पहुंचेगी। देशभर से कई हस्तियां भी शामिल होंगी। शाही परिवार की छत्री में एक बड़ा हिस्सा समतल किया जा रहा है। साथ ही चबूतरे का निर्माण करने के बाद गाय के गोबर से लीपा गया।

राजमाता कार्यकर्ताओं के खाने पीने का रखती थी ध्यान


ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि वर्ष 1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान राजमाता कार्यकर्ताओं का खाने पीने से लेकर उनकी सेहत तक का ध्यान रखती थीं। राजमाता के निधन से गहरा अघात लगा है। इस दौरान उनका गला भी भर आया। उन्होंने कहा कि उनके सानिध्य में राजनीति सीखने का मौका मिला।

छत्री में होगा अंतिम संस्कार


Jyotiraditya Scindia Rajmata Madhavi Raje Scindia Gwalior द सूत्र
Jyotiraditya Scindia Rajmata Madhavi Raje Scindia Gwalior द सूत्र


माधवीराजे सिंधिया की पार्थिव देह दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ग्वालियर में रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। शाम 4 बजे सिंधिया परिवार की छत्री के लिए शव यात्रा रवाना होगी। शाम 5 बजे शाही परिवार की रस्मों के अनुसार छत्री में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ग्वालियर की जनता की चिंता की : शिवराज


इधर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली स्थित ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर पहुंचे। राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, राजामाता सक्रिय राजनीति में नहीं थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा ग्वालियर की जनता की चिंता की। माधवराव जी के जाने के बाद परिवार को संभाला। Madhavi Raje Scindia | Jyotiraditya Scindia Scindia rajgharana Madhavrao Scindia सिंधिया ग्वालियर Scindia Gwalior माधवी राजे सिंधिया अंतिम संस्कार Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia Jyotiraditya Scindia mother

Tags:
  • Jyotiraditya Scindia
  • माधवीराजे सिंधिया
  • Madhavrao Scindia
  • Scindia Gwalior
  • सिंधिया ग्वालियर
  • Scindia Rajgharana
  • Madhavi Raje Scindia
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां
  • माधवी राजे सिंधिया अंतिम संस्कार
  • Madhavi Raje Scindia funeral
  • Jyotiraditya Scindia mother
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर