इंदौर में बोले सिंधिया- कांग्रेस को हमेशा कुर्सी दिखती है, बीजेपी हमेशा उनके नहले पर दहला मारती है
Pratibha Rana | Nov 09, 2023, 24:00 IST
इंदौर में बोले सिंधिया- कांग्रेस को हमेशा कुर्सी दिखती है, बीजेपी हमेशा उनके नहले पर दहला मारती है
इंदौर में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पुहंचे और राउ में बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा के लिए चुनावी सभा की।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पुहंचे और राऊ में बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा के लिए चुनावी सभा की। इस दौरान फिर निशाने पर कांग्रेस रही। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को केवल कुर्सी दिखती है और कुर्सी देखते ही वह आजा…आजा करते हैं। सभा में माइक खराब हो रहा था तो सिंधिया ने उसे हटाकर सीधे ही संबोधित करना शुरू कर दिया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मधु वर्मा के लिए वोट मांगे। इस दौरान राऊ में उन्होंने कहा कि इंदौर और इंदौर जिला सिंधिया परिवार के लिए हमेशा घर रहा है। इस शहर और क्षेत्र के साथ सिंधिया परिवार का गहरा नाता रहा है। मधु भैया के साथ बीजेपी में अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी है। राऊ के साथ हमेशा खिलवाड़ हुआ है। यहां का विकास अवरुद्ध हुआ है, इसे फिर पटरी पर लाना है। सिंधिया ने कहा कि मैं मधु भैया के लिए यहां आया हूं। मधु भैया से ज्यादा अच्छा आदमी आपको नहीं मिलेगा।
सिंधिया ने आगे कहा कि शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की तो पहले 1 हजार रुपए फिर 1250 रुपए दिए। कमलनाथ ने कहा की वो 1 हजार दे रहे हैं तो हम 1500 रूपए देंगे। अरे कांग्रेसियों आप नेहला हो तो बीजेपी देहला हे देहला। कमलनाथ के नहले पर बीजेपी ने अपना दहला फेंकते हुए कहा की 3 हजार तक ले जाएंगे। वहीं भगवान ना करें की कांग्रेस की सरकार आए अगर आ गई तो लाड़ली योजना बंद हो जाएगी।
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान है। कांग्रेस को केवल कुर्सी दिखती है, इसके अलावा और कुछ नहीं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का मान-सम्मान, पहचान बढ़ा रही है। साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी तो लाड़ली बहना उनके पास गई तो कमलनाथ ने कहा बहना तिजोरी खाली है। लेकिन 2020 हमने बीजेपी सरकार बनाई तो बहनों ने शिवराज सिंह से कहा कि भैया हमारे लिए कुछ है तो शिवराज जी ने कहा तिजोरी तुम्हारी है। इस चुनाव में इधर आशा है और उधर निराशा है।
राऊ हमेशा सिंधिया परिवार का घर रहा है
बीजेपी इस तरह मारती है नहले पर दहला
कांग्रेस की दुकान में मोहब्बत की जगह केवल नफरत
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava