राहुल तो बच्चा है जी…. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, उनके होने से लोकसभा में हंसी का माहौल होगा
Pratibha ranaa | Jun 09, 2024, 12:12 IST
Kailash Vijayvargiya
मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बच्चा कहा है। उन्होंने कहा- राहुल बच्चा है.. लोगों को लोकसभा में बैठने का उत्साह रहेगा कि पता नहीं कब क्या बोलेंगे? कब हंसी का माहौल रहेगा'।
संजय गुप्ता@ INDORE.
राहुल तो बच्चा है जी…. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) यही मानते हैं। उन्होंने इंदौर में मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर कहा कि- 'बच्चा है... लोगों को लोकसभा में बैठने का उत्साह रहेगा कि पता नहीं कब क्या बोलेंगे? कब हंसी का माहौल रहेगा'। ( Kailash Vijayvargiya called Rahul Gandhi child )
इसके पहले रिजल्ट वाले दिन कैलाश विजयवर्गीय ने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की बढ़ती सीटों पर बात करने के दौरान राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि जनता का जो जनादेश हो उसे स्वीकार करना चाहिए। राहुल जी ने भी कितनी मेहनत की है। पैदल चले बेचारे। गांव-गांव दौड़ लगाई। जिम-विम की उन्होंने। थोड़ा बहुत अगर उनका भी बढ़ गया.. प्रतिपक्ष भी अच्छा मजबूत होना चाहिए, हमारा मानना है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। मीडिया ने इसे लेकर ही कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया था।
मंत्री विजयवर्गीय ने आचार संहिता खत्म होने के बाद शनिवार को पहली बार औपचारिक तौर पर अधिकारियों के साथ बैठक ली। वह अभी मिशन 51 लाख पौधे इंदौर में लगाने के लिए लगे हुए हें। इसके लिए वह लगातार सभी विभागों के साथ बैठकर जगह चिन्हित करा रहे हैं और अभी से ही वहां गढ्ढे कराने शुरू हो गए हैं। इंदौर के हर व्यक्ति से उन्होंने दस-दस पौधे लगाने का आह्वान किया है। रेवती रेंज में ही दो-ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि जो भी ग्रीन बेल्ट की जमीन है, उन सभी जगह पर यह पौधे लगाए जाएंगे।
मंत्री कैलाश विजयर्वीय ने गठबंधन की सफल सरकार चलाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिया है। साथ ही कहा कि उन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने कुल मिलाकर 2 पारी खेली। तीसरी पारी भी सफलतापूर्वक खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी की सफल गठबंधन सरकार के बाद जनता ने जो मैंडेट दिया, उसमें बीजेपी को बहुमत था। गठबंधन की सरकार तो थी पर उसमें बीजेपी का स्पष्ट बहुमत था। अभी जो सरकार बनी है, वह गठबंधन की सरकार है। पहले भी एनडीए की सरकार थी और अभी भी एनडीए की सरकार है, लेकिन बीजेपी की संख्या कम है। इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने मोदी को लेकर कहा कि जैसे दो पारी उन्होंने खेली, तीसरी बार भी खेलेंगे। देशहित में जो काम किए हैं अब वे ज्यादा तेजी से होंगे। हमें पूरा विश्वास है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इसके पहले रिजल्ट के दिन मेहनती कहा था

51 लाख पौधे लगाने के मिशन में जुटे हैं मंत्री
मंत्री विजयवर्गीय ने आचार संहिता खत्म होने के बाद शनिवार को पहली बार औपचारिक तौर पर अधिकारियों के साथ बैठक ली। वह अभी मिशन 51 लाख पौधे इंदौर में लगाने के लिए लगे हुए हें। इसके लिए वह लगातार सभी विभागों के साथ बैठकर जगह चिन्हित करा रहे हैं और अभी से ही वहां गढ्ढे कराने शुरू हो गए हैं। इंदौर के हर व्यक्ति से उन्होंने दस-दस पौधे लगाने का आह्वान किया है। रेवती रेंज में ही दो-ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि जो भी ग्रीन बेल्ट की जमीन है, उन सभी जगह पर यह पौधे लगाए जाएंगे।
गठबंधन सरकार चलाने का श्रेय वाजपेयी जी को- विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयर्वीय ने गठबंधन की सफल सरकार चलाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिया है। साथ ही कहा कि उन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने कुल मिलाकर 2 पारी खेली। तीसरी पारी भी सफलतापूर्वक खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी की सफल गठबंधन सरकार के बाद जनता ने जो मैंडेट दिया, उसमें बीजेपी को बहुमत था। गठबंधन की सरकार तो थी पर उसमें बीजेपी का स्पष्ट बहुमत था। अभी जो सरकार बनी है, वह गठबंधन की सरकार है। पहले भी एनडीए की सरकार थी और अभी भी एनडीए की सरकार है, लेकिन बीजेपी की संख्या कम है। इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने मोदी को लेकर कहा कि जैसे दो पारी उन्होंने खेली, तीसरी बार भी खेलेंगे। देशहित में जो काम किए हैं अब वे ज्यादा तेजी से होंगे। हमें पूरा विश्वास है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA