नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- योगी जी ने सही कहा, बंटोगे तो कटोगे, हरियाणा ने बता दिया बंटेंगे नहीं
Sanjay Gupta | Oct 11, 2024, 12:30 IST
बोल
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान एक बार फिर चर्चा में आया है, उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बात दोहराई और कहा कि उन्होंने सही कहा है कि बंटोगे तो कटोगे।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान एक बार फिर चर्चा में आया है। गुरुवार रात को एक आयोजन में उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बात दोहराई और कहा कि उन्होंने सही कहा है कि बंटोगे तो कटोगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने बता दिया कि बंटेंगे नहीं।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि योगी जी ने सही कहा है बंटोगे तो कटोगे। आने वाले 25 साल बाद हमारे बच्चों के लिए बहुत खतरा है। जिस प्रकार देश की डेमोग्राफी बदल रही है। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसा कि कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं और देश में अशांति फैलाने वाले लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। हम सभी के लिए जरूरी है कि हम सनातन धर्म के साथ चलें।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार रात बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती द्वारा आयोजित सादगी गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि थे। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए यह बात कही। वह बीते दो दिनों से लगातार गरबा आयोजन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग गंभीरता से विचार, चिंतन करें, हमारे धर्म, परंपरा, धर्मग्रंथ विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। विश्व को शांति का मार्ग कोई दिखा सकता है तो वह भारत है।
मंत्री विजयवर्गीय पहले भी इसी तरह का बयान दे चुके हैं। दो माह पहले समरसता कार्यक्रम में कहा था कि एक मिलिट्री के रिटायर ऑफिसर के साथ बैठा था, उन्होंने कहा कि 30 साल बाद देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा। जिस प्रकार से हमारे देश की डेमोग्राफी बदल रही है उस पर हमें विचार करना चाहिए।
यह बोले विजयवर्गीय
यहां पर बोले मंत्री जी
पहले भी दिया इस तरह का बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA