इस नेता ने बता दी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जाति, जानिए कैसे किया खुलासा
Chakresh | Sept 20, 2023, 24:00 IST
इस नेता ने बता दी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जाति, जानिए कैसे किया खुलासा
कांग्रेस के नेता ओमकार सिंह मरकाम ने पूर्व सीएम कमलनाथ की जाति का खुलासा कर दिया। भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कमलनाथ को आदिवासी बताया और कमलनाथ के आदिवासी होने के नारे भी लगवाए। साथ ही कहा
BHOPAL.कांग्रेस के नेता ओमकार सिंह मरकाम ने पूर्व सीएम कमलनाथ की जाति का खुलासा कर दिया। भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कमलनाथ को आदिवासी बताया और कमलनाथ के आदिवासी होने के नारे भी लगवाए। साथ ही कहा कि “कहा कि आदिवासी समाज कमलनाथ को आदिवासी होने का सर्टिफिकेट देता है।” दरअसल चुनावी साल में भाजपा और कांग्रेस आदिवासियों को अपने पाले में करने की तैयारी में हैं। इसी बीच कांग्रेस के नेता ओमकार सिंह मरकाम ने कमलनाथ की जाति का खुलासा कर दिया। कांग्रेस नेता ने कमलनाथ को आदिवासी (Tribal) बताया। उन्होंने कमलनाथ के आदिवासी होने के नारे भी लगवाए।
राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर कांग्रेस ने भोपाल में आदिवासी कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता ओमकार सिंह मरकाम ने नारे लगवाए कि ‘शिकारपुर का निवासी है, कमलनाथ भी आदिवासी है’। कमलनाथ को आदिवासी बताते हुए ओमकार सिंह मरकाम ने कहा, ‘मुझसे कई लोगों ने पूछा, आप कौन होते हो कमलनाथ जी को आदिवासी का सर्टिफिकेट देने वाले? मैंने कहा दो प्रकार का सर्टिफिकेट मिलता है। एक जन्म से मिलता है और एक कर्म से मिलता है। कर्म के आधार पर आदिवासी समाज कमलनाथ को आदिवासी होने का सर्टिफिकेट देता है।’
आदिवासी कार्यक्रम में शामिल होने कमलनाथ भी पहुंचे थे। कमलनाथ ने आदिवासियों के मुद्दे पर शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर सबसे पहले किसी का हक है तो हमारे आदिवासी भाइयों का हक है। इस हक की लड़ाई को हम मिलकर लड़ेंगे। कमलनाथ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज पूरे देश में आदिवासियों पर अत्याचार मध्य प्रदेश नंबर वन है।
कमलनाथ ने कहा रघुनाथ शाह, शंकर शाह की वीरगाथा सुनाते हुए कहा कि ये हमारे लिए एक उदाहरण हैं कि किस तरीके से एक बाप बेटे ने अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम छेड़ी, जेल गए और दोनों साथ-साथ तोप से उड़ा दिए गए। कमलनाथ ने इन आदिवासी नेताओं को कांग्रेस से जोड़ते हुए कहा कि आप सब में एक बात बड़ी कॉमन है आप सबका खून, आप सबका डीएनए कांग्रेस का डीएनए है।
क्या कमलनाथ आदिवासी है?
आदिवासी कार्यक्रम में शामिल होने कमलनाथ भी पहुंचे थे। कमलनाथ ने आदिवासियों के मुद्दे पर शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर सबसे पहले किसी का हक है तो हमारे आदिवासी भाइयों का हक है। इस हक की लड़ाई को हम मिलकर लड़ेंगे। कमलनाथ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज पूरे देश में आदिवासियों पर अत्याचार मध्य प्रदेश नंबर वन है।
कांग्रेस का DNA है
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA