चुनाव में खर्च के मामले में सीएम शिवराज से आगे निकले कमलनाथ, विजयवर्गीय और अन्य प्रत्याशी भी पड़े भारी

Vikram Jain | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
चुनाव में खर्च के मामले में सीएम शिवराज से आगे निकले कमलनाथ, विजयवर्गीय और अन्य प्रत्याशी भी पड़े भारी
चुनाव में खर्च के मामले में सीएम शिवराज से आगे निकले कमलनाथ, विजयवर्गीय और अन्य प्रत्याशी भी पड़े भारी

चुनाव खर्च के मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भारी पड़े हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं, इसके नजीजे 3 दिसंबर को आएंगे। परिणाम के साथ ये साफ हो जाएगा कि एमपी में किसकी सरकार बन रही है। प्रदेश की सत्ता के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार में जमकर खर्च किया। चुनाव खर्च के मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भारी पड़े हैं। दरअसल पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चुनाव में सीएम शिवराज से ज्यादा पैसा खर्च किया है।

विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने खर्च की राशि 40 लाख निर्धारित की थी। आयोग के मुताबिक प्रत्याशी चुनाव के प्रचार के लिए 40 लाख रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता था। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया और चुनाव में जीत और वोटर्स को रिझाने के लिए हर संभव कोशिश की। चुनाव प्रचार में पैसा लगाने के मामले में कई प्रत्याशी आगे रहे। जीत के लिए दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने खर्च के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी पीछे छोड़ दिया है। खर्च के मामले में कमलनाथ सीएम शिवराज पर भारी पड़े हैं। कैलाश विजयवर्गीय सहित बीजेपी के अन्य प्रत्याशी भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से आगे निकले है।

प्रचार में किसने कितना खर्च किया

सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस चुनाव में प्रचार के लिए विधानसभा में 11 लाख 66 हजार रुपए खर्च किए, जबकि छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा में 16 लाख 47 हजार रुपए खर्च किए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 18 लाख 30 हजार 587, प्रहलाद सिंह पटेल ने 17 लाख 57 हजार 852 और कैलाश विजयवर्गीय ने सबसे ज्यादा 20 लाख रुपए खर्च किए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा से चौथी बार प्रत्याशी बनाए गए है। सीएम शिवराज सिंह चारों ही चुनाव में नामांकन दाखिल करने के बाद कार्यकर्ताओं के भरोसे ही प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंप दिया करते थे। इस बार भी सीएम शिवराज सिंह ने नामांकन जमा करने के बाद किया और फिर प्रचार के लिए बुदनी नहीं गए।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • former CM Kamal Nath
  • पूर्व सीएम कमलनाथ
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • Kamal Nath's election expenses
  • CM Shivraj's election expenses
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • कमलनाथ का चुनाव खर्च
  • सीएम शिवराज चुनाव खर्च
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग