सीवन नदी से कांवड़ यात्रा शुरू, 11 किमी का सफर तय कर पहुंचेगी कुबेरेश्वरधाम, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल
Dolly patil | Aug 17, 2024, 14:26 IST
thg
देश के कई हिस्सों से लोग यहां पहुंचे हैं। वहीं महाराष्ट्र के अमरावती से करीब 500 कांवड़िए पैदल ही सीहोर पहुंचे हैं। यात्रा से शहर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। कांवड़िए भजनों पर झूमते हुए यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।
नफीस खान @ सीहोर
आज सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वरधाम तक 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। सुबह 9 बजे शुरू हुई यात्रा में अभी लगभग 3 लाख लोग शामिल हैं।
यात्रा सीवन नदी तट से शुरू हुई जो जगदीश मंदिर, कोतवाली चौराहा, मेन रोड, इंदौर नाके, सोया चौपाल होते हुए धाम पर पहुंचेगी। इस यात्रा का आयोजन कथावाचक पंडित मिश्रा ने किया है, वो खुद भी इस यात्रा में शामिल हैं।

यात्रा में 24 से ज्यादा डीजे, बैंड बाजे, डमरू पार्टी भी समेत अनेक झांकियां शामिल है। साथ ही जगह-जगह कांवड़ियों के लिए करीब 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं, जो लोगों के स्वागत के साथ पेयजल, नाश्ते की व्यवस्था कर रहे हैं।
शिव भक्तों में कावड़ यात्रा को लेकर इतना उत्साह है कि एक दिन पूर्व ही कुबेरेश्वरधाम पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं डेरा डाल लिया था। कुबेरेश्वधाम पर आने वालों के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर भीड़-भाड़ नजर आई।
![dsf]()
साथ ही शहर सहित आस-पास के धर्मशाला, होटल और लॉज फुल हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति ने बताया कि यात्रा को लेकर गुरुदेव के निर्देशानुसार क्षेत्रवासी और सभी समाजजन अपने-अपने स्तर से लगे हुए। कावड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल है।
वहीं यात्रा के आयोजन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर विठलेश सेवा समिति सहित क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की थी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी समाज के लोगों ने यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पोहा, नाश्ता, पेयजल, भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था की।
यात्रियों के लिए 10 क्विंटल शुद्ध घी का हलवा, 30 क्विंटल से ज्यादा फलहारी खिचड़ी का इंतजाम किया गया है। वहीं शहर के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में भी श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
आज सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वरधाम तक 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। सुबह 9 बजे शुरू हुई यात्रा में अभी लगभग 3 लाख लोग शामिल हैं।
यात्रा सीवन नदी तट से शुरू हुई जो जगदीश मंदिर, कोतवाली चौराहा, मेन रोड, इंदौर नाके, सोया चौपाल होते हुए धाम पर पहुंचेगी। इस यात्रा का आयोजन कथावाचक पंडित मिश्रा ने किया है, वो खुद भी इस यात्रा में शामिल हैं।
500 कांवड़िए पैदल पहुंचे
यात्रा में 24 से ज्यादा डीजे, बैंड बाजे, डमरू पार्टी भी समेत अनेक झांकियां शामिल है। साथ ही जगह-जगह कांवड़ियों के लिए करीब 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं, जो लोगों के स्वागत के साथ पेयजल, नाश्ते की व्यवस्था कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा में 3 लाखों लोग शामिल
dsf
साथ ही शहर सहित आस-पास के धर्मशाला, होटल और लॉज फुल हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति ने बताया कि यात्रा को लेकर गुरुदेव के निर्देशानुसार क्षेत्रवासी और सभी समाजजन अपने-अपने स्तर से लगे हुए। कावड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल है।
शुद्ध घी का हलवा और फलहारी खिचड़ी तैयार
यात्रियों के लिए 10 क्विंटल शुद्ध घी का हलवा, 30 क्विंटल से ज्यादा फलहारी खिचड़ी का इंतजाम किया गया है। वहीं शहर के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में भी श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari