जातिगत विवाद को लेकर 12 साल के मासूम को शराब के साथ पिलाया पेट्रोल

Ravi Singh | Oct 17, 2024, 20:02 IST
Share
Minor Petrol
Minor Petrol

मध्य प्रदेश के कटनी में जाति विवाद के चलते दो युवकों ने शराब में पेट्रोल मिलाकर 12 साल के बच्चे को पिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।

Katni : मध्य प्रदेश में हर दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती रहती है जो लोगों को हैरान कर देती है। ताजा मामला कटनी जिले से सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक 12 साल के बच्चे को जबरदस्ती पेट्रोल पिला दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।

दरअसल, घटना स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पहरुआ ग्राम पंचायत की है। जब 12 वर्षीय अनुराग चौधरी को जबरन उठाकर ले जाया गया और उसे पेट्रोल मिलाकर शराब पिला दी। जिससे बच्चे की तबीयत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में उसके परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बच्चे की हालत हुई गंभीर

फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। साथ ही जांच शुरू कर दी है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जब गांव वालों ने सूचना दी कि अनुराग बेहोश पड़ा है। इसके बाद उसके पिता उसे अस्पताल ले गए।

जातिवाद का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिव दयाल पटेल और बंधिया पटेल ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने दोनों युवकों पर जातिवाद का आरोप लगाया है, जिन्होंने शराब में पेट्रोल मिलाकर उनके बच्चे को पिला दिया। 2 से 3 ट्रैक्टर चले, जिसके लिए दोनों भाई आए और उनके बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने बच्चे को शराब में पेट्रोल मिलाकर पिला दिया।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पूरे मामले पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसमें पहरुआ गांव निवासी शिवदयाल पटेल और उसके भाई बंधिया पटेल ने 12 साल के बच्चे को जातिसूचक शब्दों में अपमानित किया। फिर उसे जबरन शराब में डीजल मिलाकर पिला दिया। इसके पीछे की सच्चाई की जांच के लिए थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को जिला अस्पताल भेजा गया है। शिकायत के अनुसार एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पेट्रोल
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...