सस्पेंड होंगी कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया, सीएम मोहन ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

Aman Vaishnav | Aug 21, 2026, 13:46 IST
Share
कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया
कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर वसूली के आरोपों के बाद उन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं। एफआईआर दर्ज होने और हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

वसूली के आरोपों में कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

नेहा पच्चीसिया ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली।

सीएम ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही, दबाव या पद का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम ने मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

PHQ भोपाल के निर्देश पर कार्यालय सील

CSP के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद PHQ भोपाल के निर्देश पर उनका कार्यालय सील कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कंहवारा जमीन सौदे से जुड़े जरूरी कागजात, केस डायरी, डिजिटल सबूत और दूसरे रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है, ताकि जांच में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। वहीं निलंबन के साथ गृह विभाग ने विभागीय जांच और SIT की जांच भी तेज कर दी है।

82.86 लाख की जमीन का मामला

मामला हत्या के नामजद आरोपी रमेश लोधी की कंहवारा स्थित जमीन का है। आरोप है कि जमीन मालिक पर दबाव बनाकर उसकी जमीन कम कीमत में दूसरे व्यक्ति के नाम करवा दी गई।

जांच में सामने आया कि जमीन की सरकारी गाइडलाइन कीमत 82.86 लाख रुपए थी, लेकिन इसकी रजिस्ट्री सिर्फ 18.20 लाख रुपए में मारूफ अहमद हनफी के नाम कराई गई। पुलिस जांच में मारूफ को इस सौदे में आगे रखा गया व्यक्ति यानी फ्रंटमैन बताया गया है।

जांच में यह भी पता चला है कि जमीन के सौदे की रकम में CSP के करीबी बताए जा रहे क्षितिज राज बारापात्रे के बैंक खातों से पैसे दिए गए थे।

CSP समेत 3 पर FIR

कुठला थाने में कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अब पुलिस जमीन के सौदे से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों में हुए लेन-देन और तीनों की भूमिका की जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

जमीन सौदा केस में CSP नेहा पच्चीसिया पर सख्ती, ऑफिस सील, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सस्पेंड होंगी कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया, सीएम मोहन ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

जमीन की डील में साजिश और धोखाधड़ी में फंसी नेहा पच्चीसिया, FIR दर्ज

पुराना वीडियो 15 अगस्त का बताकर पोस्ट करने पर सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर पर FIR

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • गृह विभाग
  • मुख्य सचिव
  • नेहा पच्चीसिया
  • कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया
  • CSP नेहा पच्चीसिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती