जुआ खेलते पकड़ा गया सांसद प्रतिनिधि, ज्ञानेश्वर पाटिल बोले मैंने एक साल पहले पद से हटा दिया
खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के बेनीपुरा गांव में एक जुए के अड्डे पर पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक सांसद प्रतिनिधि भी शामिल था। पुलिस ने विशेष टीम के माध्यम से इस रैकेट को पकड़ने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय की और जुए के इस बड़े अड्डे को नष्ट किया। पुलिस ने इस दौरान करीब 15 लाख रुपये की सामग्री जब्त की, जिसमें नकदी, वाहन, मोबाइल फोन और ताश पत्ते शामिल थे।
जुए के अड्डे का खुलासा
पुलिस की स्पेशल टीम ने किया छापा
खंडवा जिले से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित बेनीपुरा गांव में कार्रवाई के लिए पुलिस की स्पेशल टीम को भेजा गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन में यह टीम बनाई गई थी, जिसमें आरआई अरविंद दांगी, पदमनगर टीआई प्रवीण आर्य, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। रात के इस वक्त पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश दी और सभी 15 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
जुआ खेलते पकड़ा गया सांसद प्रतिनिधि मामले पर एक नजर...
|
ये खबर भी पढ़िए...सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली पर गरीबों से ठगी के आरोप, सरकारी योजना में हुआ खेल
सांसद प्रतिनिधि राहुल यादव का नाम सामने आया
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा नाम सांसद प्रतिनिधि राहुल यादव का है। वह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी हैं। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उन्हें इस साल आईटीआई कॉलेज नर्मदानगर में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया था। इस मामले में सांसद कार्यालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल यादव को सांसद प्रतिनिधि के रूप में नामित नहीं किया गया है, और वर्तमान में खंडवा संसदीय क्षेत्र में कोई भी सांसद प्रतिनिधि नहीं है।
thesootr ने की सांसद से बात
thesootr ने जब इसको लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से बात की तो उन्होंने कहा कि राहुल समेत अन्य प्रतिनिधियों को चुनाव से सालभर पहले ही पद से हटा दिया गया था। बीते दो साल से मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं है। पाटिल ने कहा कि राहुल भाजयुमो का कार्यकर्ता जरूर है। वहीं सांसद प्रतिनिधि कि नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। इस लेटर के अनुसार उसको 16 जनवरी 2025 को नामित किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
यहां उन 15 आरोपियों की सूची दी जा रही है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया:
- अनिल पिता गोपाल जायसवाल (47) - पुनासा
- नकुल पिता भागीरथ नायक (25) - संजय नगर, खंडवा
- बाचु उर्फ संतोष पिता भागीरथ पंवार (41) - फिफराड
- आर्यन पिता अशोक लाड (20) - मुंदी
- सचिन पिता ओमप्रकाश शिंदे (38) - गणेश नगर, ओंकारेश्वर
- अजयसिंह पिता छेंदीसिंह (65) - ब्रम्हपुरी, ओंकारेश्वर
- कमलेश पिता आशाराम अवचरे (27) - डुडगांव
- छितर पिता आनंदराम (52) - प्रज्ञा नगर, ओंकारेश्वर
- महेश पिता शिवराम झराने (21) - अटुटखास
- टीकम पिता जग्गु डीमर (25) - पुराना पुल, ओंकारेश्वर
- अर्जुन पिता भागीरथ (38) - फिफराड
- राहुल उर्फ रवि पिता कैलाशचन्द (31) - पुनासा, सांसद प्रतिनिधि
- सतिष पिता मांगीलाल सोलंकी (53) - पुनासा
- राम पिता प्रेमकुमार अजमेरा (53) - ठेकेदार और कांग्रेस नेता
- महेश पिता रमेश राठौर (31) - दौलतपुरा
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
खंडवा बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल | मप्र सांसद प्रतिनिधि | सांसद प्रतिनिधि विवाद | जुआ गिरोह का भंडाफोड़ | MP News