केंद्रीय मंत्री खटीक ने निरस्त की सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां, बीजेपी नेताओं के विरोध के बाद लिया फैसला

Amresh Kushwaha | Published:
Share
सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां निरस्त
सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां निरस्त

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने सांसद प्रतिनिधियों की सभी नियुक्तियां निरस्त कर दी हैं। बता दें यह फैसला बीजेपी नेताओं के विरोध और पीएम मोदी से शिकायत होने के बाद लिया गया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री और टीकमगढ़ से सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ( Virendra Kumar Khatik ) ने अपने सभी सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी में कलह... छतरपुर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की घेराबंदी, रायसेन में मंत्री-सांसद आए आमने-सामने

सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियों पर विवाद

डॉ. खटीक ने पिछले महीने टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करीब 130 सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की थी। इनमें से कई पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताई थी। कुछ प्रतिनिधियों पर कांग्रेस समर्थक होने और कुछ पर आपराधिक पृष्ठभूमि का आरोप लगाया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...महू सरकारी कॉलेज भेरूलाल पाटीदार में प्रोफेसर्स ने छात्रों से भरवाए धर्मांतरण कर ST में आए समूहों को बाहर करने के पोस्टकार्ड, पीएम को भेजे

पीएम मोदी तक पहुंची शिकायत

बीजेपी नेताओं ने इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi Complaint ) तक की थी। छतरपुर और टीकमगढ़ के विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी इन नियुक्तियों पर सवाल उठाए थे। विवाद तब और बढ़ गया जब 20 सितंबर को सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी ( Ashish Tiwari ) पर पॉक्सो एक्ट ( POCSO Act Case ) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़िए...झारखंड में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले- राज्य बेईमान लोगों के हाथों में चला गया

सभी नियुक्तियां निरस्त

इस विवाद के चलते, केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। इस फैसले के बाद, क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • वीरेंद्र खटीक
  • बीजेपी नेता आशीष तिवारी
  • केंद्रीय मंत्री खटीक
  • केंद्रीय मंत्री नियुक्ति निरस्त
  • Union Minister Appointment Cancelled
  • सांसद प्रतिनिधि विवाद
  • MP Representative Controversy
  • बीजेपी नेताओं का विरोध
  • BJP Leaders Protest
  • टीकमगढ़ सांसद प्रतिनिधि
  • Tikamgarh MP Representative
  • Ashish Tiwari
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर