किन्नर विवाद मामलाः फरार तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

Sandeep Kumar | Oct 19, 2025, 17:09 IST
kinner-vivad
इंदौर के किन्नर विवाद के तीन आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

राहुल दवे@ INDORE. इंदौर में हुए बहुचर्चित किन्नर विवाद मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमायूं, पंकज जैन और राजा हाशमी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।



क्या है पूरा मामला?

यह वही मामला है जिसने हाल ही में शहर में सनसनी मचाई थी। किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ा कि दो दर्जन से अधिक किन्नरों ने फिनायल पी लिया। सभी को तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल परिसर में भी हंगामा हुआ। इसके कारण पुलिस बल की बड़ी तैनाती करनी पड़ी।



ये भी पढ़ें...इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया फिनाइल, एक ने की आत्मदाह की कोशिश, जानें पूरा मामला



किन्नरों से पैसा मांगने का दवाब

वहीं पुलिस जांच में सामने आया था कि कुछ फर्जी पत्रकार लंबे समय से किन्नरों का शोषण कर पैसों की मांग का दबाव बना रहे थे। इन्हीं तीनों आरोपियों के नाम जांच के दौरान सामने आए थे। घटना के बाद से ही तीनों फरार हो गए थे।



ये भी पढ़ें...इंदौर के किन्नर विवाद में राजनीति की एंट्री: सांसद-विधायक पहुंचे कमिश्नर के पास, सपना हाजी गिरफ्तार



पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

पंढरीनाथ थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। हालांकि, अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनाम घोषित करने का उद्देश्य सूचना देने वालों को प्रोत्साहित करना है। इससे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।



ये भी पढ़ें...इंदौर पुलिस की चूक से तूल पकड़ा मामला, एसआईटी जांच पूरी करती तो नहीं बढ़ता इंदौर किन्नर विवाद



ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में ठंड की दस्तक के बीच फिर से बारिश के आसार, जानें आज का मौसम



आरोपी इंदौर से बाहर !

पुलिस को यह भी शक है कि आरोपी इंदौर से बाहर भाग गए हैं। उनके मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों की भूमिका विस्तार से सामने लाई जाएगी।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • फर्जी पत्रकार
  • इंदौर किन्नर विवाद