इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया फिनाइल, एक ने की आत्मदाह की कोशिश, जानें पूरा मामला

The Sootr | Oct 15, 2025, 23:13 IST
Share
indore-24-kinners-drink-poison
indore-24-kinners-drink-poison

इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर आई है। किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद बुधवार रात बढ़ गया। एक गुट के 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पी लिया। इसमें दो की हालत नाजुक है जो आईसीयू में भर्ती हैं।

राहुल दवे @ इंदौर.

INDORE. इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में बड़ी घटना हुई है। यहां बुधवार रात करीब 24 किन्नरों ने एक साथ फिनाइल पी ली। फिनाइल पीने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सीएचओ माधव हाशानी ने बताया कि सभी ने फिनाइल पिया था, जिनमें से 22 किन्नर अब ठीक हैं, जबकि दो को गंभीर हालत में आईसीयू में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि किन्नरों के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद ने बुधवार की रात बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद एक गुट के करीब 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पी ली।

साल भर में 336 खर्च नहीं कर पाए अब फिर सुविधाओं के विस्तार के लिए 35 पीएमश्री कॉलेज को 218 करोड़

किन्नरों का एमवाय अस्पताल में हंगामा

उधर, इस घटना के बाद बड़ी संख्या में किन्नर एमवाय अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। वहीं नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नर सड़क पर उतर आए और हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों स्थानों पर हंगामे के चलते अफरा-तफरी मच गई। इसे देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।

वहीं, बताया जा रहा है कि किन्नरों के इस आपसी विवाद को लेकर पहले भी एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी का ट्रांसफर होने के बाद जांच ठंडे बस्ते में चली गई। फिलहाल पुलिस ने इस सामूहिक आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों और जिम्मेदारों की पड़ताल शुरू कर दी है।

34fe0e33-2c7
34fe0e33-2c7


आत्मदाह का किया प्रयास

घटना के चलते एमवाय अस्पताल में भी बड़ी संख्या में किन्नर पहुंच गए थे। यहां पर भी हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एमवाय अस्पताल परिसर में एक किन्नर ने कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया, जिसे रोक लिया गया। देर रात समाचार लिखे जाने तक एमवाय अस्पताल में हंगामा जारी था और पुलिस बल तैनात था।

हाईकोर्ट ने NSA लगाने की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल, कलेक्टर और एसपी से मांगी शपथपत्र सहित रिपोर्ट

शिवराज के बंगले के सामने गेहूं की बोरियों संग विरोध, किसानों के साथ कांग्रेस की सड़कों पर हुंकार

मध्यप्रदेश की अनोखी दिवाली परंपरा, कहीं होता है दो महीने का जश्न, कहीं होती है श्मशान की पूजा

क्या बोले क्राइम ब्रांच एएसपी

क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों में विवाद हुआ था। करीब 24 किन्नरों ने बंद कमरे में फिनाइल पी लिया।

पुलिस ने जानकारी मिलने पर कमरे का दरवाजा खोला और सभी को MY हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। किन्नरों ने दूसरे गुट से प्रताड़ना की बात कही है। पुलिस इस आधार पर कार्रवाई कर रही है। किसी गोली चलने की घटना नहीं हुई है, यह अफवाह है।

22 की हालत ठीक: सीएचओ

वहीं अस्पताल के सीएचओ माधव हाशानी ने बताया कि नंदलालपुरा के 24 ट्रांसजेंडर को लाया गया है। सभी ने फिनायल पिया था। 22 की हालत ठीक है, दो को आईसीयू में रखा है।

दो पत्रकारों के खिलाफ शिकायत

इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में एक किन्नर ने दो मीडियाकर्मी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। किन्नर ने बताया कि 12 जून को पंकज जैन और अक्षय उसके डेरे में आए। पंकज ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर बदनाम करने और एनकाउंटर की धमकी दी।

आरोप है कि पंकज ने उसे पहली मंजिल पर ले जाकर उसके साथ दुष्कृत्य किया और मारपीट की। बाद में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित ने अपने गुरू को जानकारी दी और थाने में शिकायत की। पुलिस के अनुसार, किन्नरों के दो गुटों के बीच संपत्ति का विवाद है। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी। पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम ब्रांच
  • इंदौर
  • एमवाय अस्पताल
  • किन्नर
  • राजेश दंडोतिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई