शिवराज के बंगले के सामने गेहूं की बोरियां लेकर विरोध, किसानों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Ramanand Tiwari | Oct 15, 2025, 22:28 IST
Share
shivraj-bungalow-wheat
shivraj-bungalow-wheat

भोपाल की सड़कों पर बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास के बाहर गेहूं की बोरियां लेकर प्रदर्शन किया।

BHOPAL.भोपाल की सड़कों पर बुधवार को एक अनोखा राजनीतिक दृश्य देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों के साथ मिलकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास के बाहर अनाज बिखेरकर विरोध प्रदर्शन किया।

समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन

कांग्रेस और किसानों ने यह प्रदर्शन फसलों के उचित दाम न मिलने को लेकर किया। साथ ही भावांतर योजना की जगह सीधे समर्थन मूल्य लागू करने की मांग की। इस दौरान किसानों ने प्रदेश की मोहन सरकार पर वादाखिलाफी और धोखा देने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें...इंदौर में भावांतर योजना के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन जारी, 7 दिन में दो धन्यवाद रैली, दो विरोध में निकली

पीसीसी से लेकर बंगले तक पैदल मार्च

प्रदर्शन की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) से हुई। यहां किसानों ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद जीतू पटवारी ने किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च निकालते हुए शिवराज सिंह चौहान के बंगले की ओर कूच किया। हर किसी के कंधे पर गेहूं की बोरियां थीं, जो इस प्रदर्शन का प्रतीक बन गईं।

ये भी पढ़ें...भावांतर पर मंत्री करण सिंह वर्मा के तर्कों से भड़के सीएम मोहन यादव, बोले- व्यापारी कम में खरीद करेंगे तो आप क्या करेंगे?

पुलिस ने रोका, पर नहीं रुके पटवारी

जैसे ही पुलिस को इस मार्च की भनक लगी, उन्होंने रेड क्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोकने की कोशिश की। पुलिस ने पांच बार रोकने की कोशिश की। कभी बैरिकेड्स से, कभी रास्ते में गाड़ियां खड़ी करके रोका, लेकिन जीतू पटवारी पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ते रहे। आखिरकार शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास तक पहुंच गए।

e1aff3aa-5d3
e1aff3aa-5d3

ये भी पढ़ें...इंदौर में भावांतर योजना पर किसानों की ट्रैक्टर रैली: सीएम डॉ. मोहन यादव वर्चुअली बोले- किसान की आय में कमी नहीं आने देंगे

बोरी फटने से सड़क पर फैल गया गेहूं

बंगले के सामने जैसे ही किसानों ने डेरा डाला, एक बोरी फट गई और गेहूं सड़क पर फैल गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद, भावांतर नहीं, सीधे भाव दो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

शिवराज ने की चर्चा, हल्की झड़प भी हुई

प्रदर्शन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने जीतू पटवारी और कुछ नेताओं को अंदर बुलाकर चर्चा की। वहीं, बाहर कुछ कार्यकर्ता बंगले में घुसने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें...कैलाश विजयवर्गीय के भावांतर योजना पर इस वादे से उलझी मोहन सरकार, ग्रीनफील्ड रोड और भावांतर विरोध में ट्रैक्टर रैली

भावांतर योजना किसानों के साथ छलावा

जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भावांतर योजना के जरिए किसानों को सिर्फ गुमराह किया गया है। अब समय आ गया है कि किसानों को सीधे समर्थन मूल्य पर फसल बेचने का हक मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस और किसान मिलकर राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे।

bdfe8953-fe6
bdfe8953-fe6

सड़कों पर बिखरा गेहूं, किसानों का बढ़ता गुस्सा

यह प्रदर्शन सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि किसानों की जमीनी समस्याओं का एक प्रतीक बनकर सामने आया है। सवाल अब सिर्फ योजनाओं का नहीं, नीतियों की ईमानदारी और क्रियान्वयन की पारदर्शिता का है।

इधर... जीतू पटवारी पर FIR दर्ज

इस प्रदर्शन के बाद टीटी नगर पुलिस ने जीतू पटवारी और मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक पर FIR दर्ज की। इसमें धारा 188 और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस का तर्क है कि प्रदर्शन की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे सुरक्षा और यातायात प्रभावित हुआ।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को "लोकतंत्र का गला घोंटना" बताया और कहा कि वे पीछे नहीं हटेंगे। जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि यदि सरकार ने समर्थन मूल्य को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस और किसान मिलकर राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे।

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कांग्रेस
  • भोपाल
  • जीतू पटवारी
  • किसानों
  • भावांतर योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग