CM के सामने कांग्रेस ने बुधनी से एक्टर विक्रम मास्ताल को दिया टिकट, यहां उनके बारे में मिलेगी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं
Rahul Garhwal | Oct 15, 2023, 24:00 IST
CM के सामने कांग्रेस ने बुधनी से एक्टर विक्रम मास्ताल को दिया टिकट, यहां उनके बारे में मिलेगी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बुधनी से एक्टर विक्रम मास्ताल को टिकट दिया है। उनके बारे में जानिए।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार 15 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपने 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें बुधनी सीट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने एक्टर विक्रम मास्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस के इस फैसले से कई सवाल उठ रहे हैं। पहला तो ये कि क्या विक्रम मास्ताल चुनाव में सीएम शिवराज को कड़ी टक्कर दे पाएंगे ? साथ ही लोग विक्रम मास्ताल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। दरअसल, अभिनेता विक्रम मास्ताल तब ज्यादा चर्चा में आए जब उन्होंने 2008 में आए रामायण-2 सीरियल में हनुमान का रोल निभाया था।
विक्रम मास्ताल का एक्टिंग करियर
विक्रम मास्ताल टीवी शो और वेब सीरीज में काम करते रहे हैं। उन्होंने टीवी सीरियल रजिया सुल्तान और वेब सिरीज आश्रम-3 में भी काम किया है। इसके अलावा विक्रम ने डिस्कवरी जीत पर 21 सरफरोश टेलीविजन शो भी किया था। विक्रम मास्ताल ने अस्सी नब्बे पूरे सौ वेब सीरीज में भी अभिनय किया। विक्रम मास्ताल ने टॉप गियर (2022), बैटल ऑफ सारागढ़ी (2017) में भी अभिनय किया है। वे एक्टर के साथ लेखक और डायरेक्टर भी हैं।
बायां ग्राम में हुई पढ़ाई
विक्रम मास्ताल की हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई ग्राम बायां में हुई है। इसके बाद उन्होंने होशंगाबाद के नर्मदा महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। यानी विक्रम मास्ताल बुधनी में स्थानीय प्रत्याशी ही है। हालांकि बुधनी बीजेपी और शिवराज की सीट मानी जाती है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां विक्रम मास्ताल बीजेपी और शिवराज का सामना कैसे करते हैं।
हनुमान का काम सेवा करना
विक्रम मास्ताल बुधनी विधासनभा सीट पर पिछले 3 महीने से सक्रिय नजर आ रहे हैं। दरअसल, 3 महीने पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। विक्रम मास्ताल मूल रूप से बुधनी के ही रहने वाले हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद बुधनी के वोटर्स को विक्रम मास्ताल ने जो संदेश दिया था वो खास है। उन्होंने रामायण-2 में हनुमान का रोल निभाया है, इसलिए उन्होंने मतदाताओं से कहा था कि हनुमान का असली काम सेवा करना है।
ये खबर भी पढ़िए..
डबरा के विधायक सुरेज राजे का लड़के के साथ अश्लील वीडियो हुआ था वायरल, फिर भी कांग्रेस ने उन्हें ही थमाया टिकट
शिव को कितनी चुनौती दे पाएंगे ?
मध्यप्रदेश में मतदान 17 नबंवर को होगा। इस हिसाब से विक्रम मास्ताल को अब बुधनी में चुनाव प्रचार के लिए 1 महीने का समय मिलेगा। वहीं बुधनी सीएम शिवराज का गढ़ रहा है। पिछले चुनाव में यहां से शिवराज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव को 58 हजार 999 वोट से हराया था। वहीं विक्रम मास्ताल की ये राजनीति में नई पारी है।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari