कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से शिव महापुराण कथा, भोपाल-इंदौर मार्ग में बदलाव

Kaushiki | Feb 18, 2025, 14:43 IST
PRADEEP MISHRA
कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से शिव महापुराण कथा शुरू होगी, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए हाईवे पर बड़ा यातायात बदलाव किया गया है। जानें...

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे यातायात सुगम बनाए रखने के लिए मार्गों का डायवर्सन किया गया है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करेंगे। इसके चलते भोपाल से इंदौर और इंदौर से भोपाल के बीच यातायात व्यवस्था में 24 फरवरी प्रातः 6 बजे से परिवर्तन लागू किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें...

भारी वाहनों के लिए बदला रूट

ये खबर भी पढ़ें...

यात्री बसों के लिए बदले गए रूट

  • भोपाल से आष्टा, देवास, इंदौर जाने वाले छोटे वाहन और यात्री बसें – ये वाहन सीहोर स्थित क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए इंदौर की ओर जाएंगी।
  • इंदौर से भोपाल और सीहोर आने वाले छोटे वाहन और यात्री बसें – ये वाहन अमलाहा से भाऊखेड़ी जोड़ और क्रिसेंट चौराहा होते हुए सीहोर, भोपाल की ओर जाएंगे।
  • केवल कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहन ही सीधे हाईवे से गुजर सकेंगे, अन्य सभी वाहनों को डायवर्सन मार्ग से ही संचालित किया जाएगा।
  • सभी वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया जाता है कि वे निर्धारित मार्ग परिवर्तन का पालन करें और यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचें।

सुरक्षा को ध्यान

इस व्यवस्था को लागू करने के लिए भोपाल संभाग के कमिश्नर संजीव सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के साथ चर्चा की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है, जिससे यात्रा सुगम और व्यवस्थित बनी रहे। पुलिस को ट्रैफिक मैनेजमेंट के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कथा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।





ये खबर भी पढ़ें...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • Indore
  • भोपाल
  • सीहोर
  • कुबेरेश्वर धाम
  • कुबेरेश्वर धाम सीहोर
  • शिव महापुराण
  • शिव महापुराण कथा
  • धर्म ज्योतिष न्यूज