भोपाल में पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, CM मोहन ने किया उद्घाटन, देशभर से हिस्सा लेने आई टीमें

Vikram Jain | Feb 18, 2025, 24:45 IST
Share
bhopal 24th all india police water sports competition
bhopal 24th all india police water sports competition

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बोट क्लब पर 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। एमपी पुलिस की मेजबानी में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 557 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के बड़े तालाब पर 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश पुलिस की मेजबानी में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के 557 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान सीएम पुलिस जवानों और खिलाड़ियों की सराहना की। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश की मेजबानी में 6वीं बार हो रही है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वॉटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

इस अवसर मुख्यमंत्री ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा, “पुलिस न केवल नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देती है, बल्कि खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है।” उन्होंने पुलिस बल के सदस्यों की खेलों में उत्कृष्टता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल के कई सदस्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। सशस्त बल, पुलिस जीवन भर जवान ही रहते हैं इसलिए आप सभी को बधाई। इस दौरान सीएम ने मध्य प्रदेश की वन्यजीव संरक्षण में भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बाघ, घड़ियाल और अब चीते भी पाए जाते हैं, जो हमारे प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर हैं।"

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव के मंच तक पहुंचा फर्जी अधिकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

पंच महा भूतों में जल का विशेष स्थान

मुख्यमंत्री ने भोपाल के बड़े तालाब के महत्व को भी साझा किया, जो राजा भोज द्वारा निर्मित एक ऐतिहासिक जलाशय है। उन्होंने इसे जल के महत्त्वपूर्ण स्थान के रूप में बताया और कहा, “पंच महा भूतों में जल का विशेष स्थान है। लेकिन जीवन की उत्पत्ति जल से होती है, इसलिए जल हमेशा से ही जीवों को लालायित करता हैं। राजा भोज द्वारा निर्मित ऐतिहासिक बड़े तालाब में इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश समेत भोपाल के लिए गौरव का विषय है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा है, जिसे मैं हृदय से अनुभव करता हूं। आज के दिन बड़ा तालाब अलग ही आनंद का अनुभव कर रहा है, यह तालाब एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है, लेकिन आज यह हमारे जवानों के साहस और पराक्रम से जीवंत हो उठा है। इस दौरान सीएम मोहन ने पुलिस की परेड की सलामी ली। साथ ही पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

ये खबर भी पढ़ें...

CM मोहन यादव ने चंबल नदी में छोड़े घड़ियाल, बोले- MP में वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं

देशभर के 557 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

बता दें कि भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित पांच दिवसीय '24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता' में देशभर से राष्‍ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय लेवल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने इस प्रतियोगिता की जिम्‍मेदारी एमपी पुलिस को सौंपी है। वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के खिलाड़ी शामिल हो रहा हैं। जो बड़े तालाब में अपना जौहर दिखाएंगे।

123 महिला खिलाड़ी भी शामिल

इस प्रतियोगिता में कयाकिंग, केनोइंग और रोइंग जैसी वॉटर स्पोर्ट्स की विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में 22 राज्य की पुलिस टीमों और केंद्रीय बलों के कुल 557 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 123 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खेलों में कुल 360 पदक और विजेता-उपविजेता के लिए ट्राफियां दांव पर लगी हैं।

इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, असम, उत्तराखंड, राजस्थान, मणिपुर, बिहार, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईटीबीपी और चंडीगढ की 20 टीमें शामिल हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

तहसीलदार, RI, पटवारियों की तिकड़ी से मुक्ति दिलाएगी कलेक्टर की यह पहल

6वीं बार प्रतियोगिता की मेजबानी

बता दें कि यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठी बार आयोजित की जा रही है। इससे पहले यह प्रतियोगिता 2005, 2007, 2013, 2017 और 2019 में भी प्रदेश में आयोजित हो चुकी है। सभी आयोजन सफल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC में ग्वालियर के परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र खुला मिलने की CM हेल्पलाइन में शिकायत

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल का बड़ा तालाब
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता
  • Police Water Sports Competition
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा