कार्तिकेय के बर्थडे पर सामने आईं कुणाल की सगाई की तस्वीरें, मामा ने तो खबर ही नहीं दी
Dolly patil | May 23, 2024, 18:53 IST
KUNAAL
लो साब...मध्यप्रदेश के मामा यानी शिवराज सिंह चौहान अब मामा ससुर बनने जा रहे हैं। खुशी का अवसर है। चौहान परिवार गदगद है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोग उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश भेज रहे हैं।
BHOPAL. लो साब...मध्यप्रदेश के मामा यानी शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan )अब मामा ससुर बनने जा रहे हैं। खुशी का अवसर है। चौहान परिवार गदगद है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोग उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। दूसरी खास बात यह है कि आज यानी 23 मई को ही शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय का जन्मदिन है। इसी घड़ी में कुणाल की सगाई की तस्वीरें सामने आईं।
अब देखिए न, ये ट्रोलर्स भी गजबई कर देते हैं। दिनभर दो जीबी डेटा खर्च करने में जुटे रहने वाली युवा तरुणाई पूछ रही है कि मामा ने ससुर बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर क्यों नहीं दी? एक यूजर ने लिखा कि यूं तो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छोटी से छोटी बात सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, फिर तो यह बड़ा अवसर है कि उनके घर में बहू आ रही है। ऐसे ही कुछ सवाल सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे। एक यूजर ने लिखा, घर में शादी होती है तो मामा सबसे पहले अपनी बहनों को खबर करते हैं, लेकिन शिवराज मामा ने किसी को कुछ नहीं बताया।
![द सूत्र पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे की सगाई]()
शिवराज ही नहीं, मां साधना सिंह ( Sadhna Singh )और बड़े भाई कार्तिकेय ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर कुणाल की सगाई की पोस्ट नहीं की। लोगों को मीडिया के जरिए सगाई होने की खबर मिली। इसके बाद पत्रकारों के साथ आमजन ने चौहान परिवार के सोशल मीडिया हैंडल्स खंगाले, लेकिन कुणाल की सगाई ( Kunal engagement )से जुड़ी कोई तस्वीर अथवा जानकारी सामने नहीं आई।
यह संयोग है कि 23 मई को ही कार्तिकेय अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेशभर के अलग—अलग हिस्सों से युवा पहुंचे। इसी बीच कार्तिकेय सिंह चौहान ( Kartikeya Singh Chauhan )के छोटे भाई कुणाल की सगाई की दो तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद लोग खोजबीन में जुट गए। गूगल पर धड़ाधड़ सर्चिंग शुरू हो गई। किसी ने कुणाल का इंस्टाग्राम खोजा तो किसी ने एक्स को देखा।
चलिए अब बात सोशल मीडिया की उठी है तो आपको चौहान परिवार के सक्रिय सदस्यों के अकाउंट्स की जानकारी भी लगे हाथ दे ही देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक्स पर 9.2 मिलियन यानी 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर उनके 51 लाख से अधिक चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर शिवराज को 44 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं।
साधना सिंह ( Sadhna Singh )के एक्स पर 3 हजार 866 फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर 2 लाख 82 हजार और इंस्टाग्राम पर 1 लाख 82 हजार फॉलोअर्स हैं। इसी तरह कार्तिकेय के एक्स पर 48.2K, फेसबुक पर 81 हजार और इंस्टाग्राम पर 30 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। अपने बाकी परिवार जनों के मुकाबले कुणाल सिंह चौहान ( Kunal Singh Chauhan )के सोशल मीडिया पर उतने ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं। उनकी सक्रियता भी ज्यादा नजर नहीं आती।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अब देखिए न, ये ट्रोलर्स भी गजबई कर देते हैं। दिनभर दो जीबी डेटा खर्च करने में जुटे रहने वाली युवा तरुणाई पूछ रही है कि मामा ने ससुर बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर क्यों नहीं दी? एक यूजर ने लिखा कि यूं तो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छोटी से छोटी बात सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, फिर तो यह बड़ा अवसर है कि उनके घर में बहू आ रही है। ऐसे ही कुछ सवाल सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे। एक यूजर ने लिखा, घर में शादी होती है तो मामा सबसे पहले अपनी बहनों को खबर करते हैं, लेकिन शिवराज मामा ने किसी को कुछ नहीं बताया।
द सूत्र पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे की सगाई
किसी ने नहीं की पोस्ट
शिवराज ही नहीं, मां साधना सिंह ( Sadhna Singh )और बड़े भाई कार्तिकेय ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर कुणाल की सगाई की पोस्ट नहीं की। लोगों को मीडिया के जरिए सगाई होने की खबर मिली। इसके बाद पत्रकारों के साथ आमजन ने चौहान परिवार के सोशल मीडिया हैंडल्स खंगाले, लेकिन कुणाल की सगाई ( Kunal engagement )से जुड़ी कोई तस्वीर अथवा जानकारी सामने नहीं आई।
कार्तिकेय को बधाई देने पहुंचे युवा
यह संयोग है कि 23 मई को ही कार्तिकेय अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेशभर के अलग—अलग हिस्सों से युवा पहुंचे। इसी बीच कार्तिकेय सिंह चौहान ( Kartikeya Singh Chauhan )के छोटे भाई कुणाल की सगाई की दो तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद लोग खोजबीन में जुट गए। गूगल पर धड़ाधड़ सर्चिंग शुरू हो गई। किसी ने कुणाल का इंस्टाग्राम खोजा तो किसी ने एक्स को देखा।
शिवराज के एक्स पर 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
चलिए अब बात सोशल मीडिया की उठी है तो आपको चौहान परिवार के सक्रिय सदस्यों के अकाउंट्स की जानकारी भी लगे हाथ दे ही देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक्स पर 9.2 मिलियन यानी 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर उनके 51 लाख से अधिक चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर शिवराज को 44 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं।
साधना और कार्तिकेय भी सोशल मीडिया पर सक्रिय
साधना सिंह ( Sadhna Singh )के एक्स पर 3 हजार 866 फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर 2 लाख 82 हजार और इंस्टाग्राम पर 1 लाख 82 हजार फॉलोअर्स हैं। इसी तरह कार्तिकेय के एक्स पर 48.2K, फेसबुक पर 81 हजार और इंस्टाग्राम पर 30 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। अपने बाकी परिवार जनों के मुकाबले कुणाल सिंह चौहान ( Kunal Singh Chauhan )के सोशल मीडिया पर उतने ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं। उनकी सक्रियता भी ज्यादा नजर नहीं आती।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari