कुंडलपुर : समय सागर महाराज के पदारोहण महोत्सव में 5 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे
Marut raj | Apr 15, 2024, 11:53 IST
मध्य प्रदेश के कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में समय सागर महाराज ने Samay Sagar Maharaj आचार्य पद स्वीकार किया। कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण महोत्सव का आयोजन। द सूत्र the sootr
आचार्य विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में आचार्य पद स्वीकार करने जा रहे हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश के कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर महाराज की तपोस्थली पर 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
भोपाल. समय सागर महाराज ( Samay Sagar Maharaj ) आचार्य विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में आचार्य पद स्वीकार करने जा रहे हैं। इसके लिए आचार्य विद्यासागर महाराज की तपोस्थली कुंडलपुर ( Kundalpur, the holy place of Acharya Vidyasagar Maharaj ) ( दमोह , मध्य प्रदेश ) में 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण महोत्सव होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( RSS chief Mohan Bhagwat ) और मुख्यमंत्री मोहन यादव ( Chief Minister Mohan Yadav ) शामिल होंगे। महोत्सव के लिए 200 एकड़ भूमि पर तैयारियां की गई हैं। मुख्य आयोजन पंडाल समेत भोजनशाला, बाहर से आने वाले लोगों के रुकने के लिए एसी रूम, डोरमेट्री समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। देश-विदेशों से श्रावकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महोत्सव में 5 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
महोत्सव के लिए 7 एकड़ जमीन पर मुख्य पंडाल अलग से बनाया गया है। यहां आचार्य पद पदारोहण का कार्यक्रम होगा। पंडाल ढाई लाख वर्गफीट में तैयार किया गया है। इसके बीचों-बीच 10 फीट ऊंचाई पर आचार्य समय सागर महाराज विराजेंगे। वरिष्ठता के आधार पर जमीन से 6 फीट, 5 फीट, 4 फीट की ऊंचाई पर मुनि संघ के विराजमान की व्यवस्था की गई है। पंडाल में एक साथ 2 लाख लोग बैठ सकेंगे।
महोत्सव के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगी 2 भोजनशाला बनाई गई हैं। इनमें लोगों के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था रहेगी। एक भोजनशाला में एक साथ 25 हजार से अधिक लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। भोजनशाला में सुबह 8 से शाम 7 बजे तक भोजन मिलेगा। यहां 2 लाख से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही भोजन के 50 हजार पैकेट भी तैयार करवाए गए हैं।
महोत्सव के लिए तीर्थ क्षेत्र के आसपास रहने वाले किसानों ने मंदिर समिति को नि:शुल्क जमीन दी है। जिस पर पंडाल, एसी रूम, भोजनशाला समेत अन्य तैयारियां की जा रही हैं। किसान तुलसीराम कुशवाह ने बताया कि आयोजन के बाद मंदिर समिति खेतों को व्यवस्थित कराकर वापस देती है। पहले भी किसान आयोजन की तैयारियों के लिए जमीन देते रहे हैं। आयोजन के लिए करीब 100 एकड़ जमीन किसानों नि:शुल्क दी है।
एक साथ 2 लाख लोग बैठ सकेंगे

50 हजार लोग एक साथ कर सकेंगे भोजन
महोत्सव के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगी 2 भोजनशाला बनाई गई हैं। इनमें लोगों के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था रहेगी। एक भोजनशाला में एक साथ 25 हजार से अधिक लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। भोजनशाला में सुबह 8 से शाम 7 बजे तक भोजन मिलेगा। यहां 2 लाख से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही भोजन के 50 हजार पैकेट भी तैयार करवाए गए हैं।
आयोजन के लिए किसानों ने नि:शुल्क दी जमीन
महोत्सव के लिए तीर्थ क्षेत्र के आसपास रहने वाले किसानों ने मंदिर समिति को नि:शुल्क जमीन दी है। जिस पर पंडाल, एसी रूम, भोजनशाला समेत अन्य तैयारियां की जा रही हैं। किसान तुलसीराम कुशवाह ने बताया कि आयोजन के बाद मंदिर समिति खेतों को व्यवस्थित कराकर वापस देती है। पहले भी किसान आयोजन की तैयारियों के लिए जमीन देते रहे हैं। आयोजन के लिए करीब 100 एकड़ जमीन किसानों नि:शुल्क दी है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA