लाड़ली बहना योजना : आज बहनों के खाते में आएगी 14वीं किस्त, सीएम ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

मध्य प्रदेश की महिलाओं के खाते में आज  लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मोहन सरकार किस्त के रूप में  9 हजार 455 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर करेगी... 

Advertisment
author-image
Sandeep Kumar
एडिट
New Update
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-05T065809.013
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खातों में एक बार फिर खुशी की घंटी बजने वाली है। प्रदेश में महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना ( Ladli bahana Yojana ) की 14वीं किस्त 5 जुलाई यानी आज शुक्रवार को उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस किस्त के रूप में योजना में शामिल सभी महिलाओं को 1250 रुपए की राशि भेजी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक इसको लेकर प्रदेश सरकार को करीब 9 हजार 455 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शुरू की गई इस योजना के शुरुआत में एक हजार रुपए प्रति माह दिया गया था। जिसे बाद में बढ़ाकर 1 हजार 2 सौ 50 रुपए कर दिया गया है। 

X के जरिए सीएम मोहन ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को जारी होने वाली राशि की जानकारी दी है। उन्होंने प्रदेश की बहनों को बधाई देते हुए लिखा है कि 5 जुलाई को फिर बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि पहुंचने वाली है। उन्होंने यह क्रम जारी रहने का आश्वासन भी दिया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

लाड़ली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी न किए जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट प्रावधानों पर टिप्पणी देते हुए कहा कि बहनों से वादा किया गया था कि उन्हें 3 हजार रुपए मिलेंगे, लेकिन बजट में बड़े प्रावधानों के बीच राशि को नहीं बढ़ाया गया है। यह प्रदेश की आधी आबादी के साथ बीजेपी का छल है।  

सीएम डॉ. मोहन यादव Ladli Bahana Yojana 14वीं किस्त 5 जुलाई लाड़ली बहना योजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान