लाड़ली बहना योजना : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज देंगे रक्षाबंधन का तोहफा
Deeksha Nandini Mehra | Published:
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज देंगे रक्षाबंधन का तोहफा
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को विजयपुर और टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की 15 वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर बहनों को आभार पत्र और उपहार भी देंगे।
मध्यप्रदेश में 10 अगस्त 2024 को लाड़ली बहनों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने लाड़ली बहनों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। इस बार की राशि में 1250 रुपए के साथ रक्षाबंधन के शगुन ( Rakshabandhan Gift ) के रूप में अतिरिक्त 250 रुपए जोड़े गए हैं, जिससे कुल राशि 1500 रुपए होगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को विजयपुर और टीकमगढ़ में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान यह राशि ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर बहनों को आभार पत्र और उपहार भी दिए जाएंगे, और राखी बांधने की भी व्यवस्था की जाएगी। यह लाड़ली बहना योजना की 15वीं किस्त होगी।
पिछले साल रक्षाबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने योजना की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया था। इस वर्ष भी राशि में बढ़ोतरी की गई है। योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।
रक्षाबंधन 2024 (Rakshabandhan 2024 ) के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की एक करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाने की व्यवस्था की है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक स्वावलंबन के लिए सहायता प्रदान की जाती है।
प्रदेशभर की 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों और 416 नगरीय निकायों में बड़े स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में मोहन सरकार के सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि अपने-अपने इलाके के कार्यक्रम में शामिल होंगे और लाड़ली बहनों को उपहार देकर राखियां बंधवाएंगे।
इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
लाड़ली बहना योजना (Ladli Behana Yojana), रक्षाबंधन उपहार (Rakshabandhan Gift), मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav), मध्यप्रदेश योजना (Madhya Pradesh Scheme)
सीएम जारी करेंगे योजना की 15 वीं किस्त
पिछले साल भी बढ़कर आई थी राशि
एक करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों को मिल रहा लाभ
मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि बंधवाएंगे लाड़ली बहनों से राखी
इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
लाड़ली बहना योजना (Ladli Behana Yojana), रक्षाबंधन उपहार (Rakshabandhan Gift), मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav), मध्यप्रदेश योजना (Madhya Pradesh Scheme)
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
By Mukesh Sharma
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad