आज मैहर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना की राशि करेंगे जारी

Aman Vaishnav | Aug 19, 2026, 07:30 IST
Share
सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 अगस्त को मैहर दौरे पर रहेंगे। सीएम कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्‍त जारी करेंगे। साथ ही क्षाबंधन पर बहनों को 1500 रुपए के साथ 250 रुपये एक्सट्रा मिलेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैहर दौरे पर रहेंगे। यहां सीएम राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि सीएम इसी कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 35 हजार महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर करेंगे।

1500 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर खुशखबरी है। इस बार बहनों को हर महीने मिलने वाली 1500 रुपए की किस्त के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी मिलेगी। यानी 19 अगस्त को उनके खातों में कुल 1750 रुपए आएंगे।

रक्षाबंधन पर लगातार चौथी बार मिलेंगे 250 रुपए

जून 2023 में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना के तहत सरकार रक्षाबंधन पर लगातार चौथे साल 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दे रही है। इस बार भी इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आज बुधवार को मैहर से मुख्यमंत्री कुल 2148 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इसमें लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के साथ उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाली पात्र महिलाओं को भी 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।

सरकार पर 313 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार

लाड़ली बहना योजना की हर महीने की किस्त तो नियमित रूप से जारी होती है। जुलाई में भिंड के लहार में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योजना की 38वीं किस्त के तौर पर 1835 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे।

इस बार 250 रुपए अतिरिक्त देने की वजह से सरकार को कुल 2148 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने होंगे। यानी इस अतिरिक्त राशि से सरकार पर 313 करोड़ रुपए का ज्यादा वित्तीय भार आएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

सामने आया लाड़ली बहना योजना का लेखा-जोखा, हर एक महिला को अब तक इतनी राशि मिली

लाड़ली बहना योजना को 5 साल और बढ़ाएगी मोहन सरकार, कैबिनेट में आज फैसला संभव!

एमपी में खत्म हो सकता है 5 Days working सिस्टम, सीएम की दो चेतावनियां बेअसर

इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे मुंबई, और बेंगलुरु, जबलपुर के बीच दूरी होगी कम

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • उज्ज्वला योजना
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि