अन्नदा प्रतियोगिता अंतिम चरण में, 11 लाख के इनाम पाने के लिए कर लीजिए ये जरूरी काम

'द सूत्र' की अन्नदा 2025 प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है और आप 23 जून रात 12 बजे तक अपनी भागीदारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
Ladli-Behna-Yojana-annada-reel-competition-women-participation
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अगर आपने 'द सूत्र' की अन्नदा 2025 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 23 जून की रात 12 बजे तक आप अपनी भागीदारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों से अपील है कि जिन्होंने 'द सूत्र' को कोलेब करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो रील बनाई थी, वे उस रील के व्यूज का स्क्रीनशॉट जरूर भेजें।

स्क्रीनशॉट के साथ आपको कुछ जरूरी जानकारी भी भेजनी है। जैसे– आपका नाम, शहर, मोबाइल नंबर और आपकी रील को अब तक कितने व्यूज मिले हैं। यह सारी जानकारी आप हमें व्हाट्सऐप नंबर 6269695353 या 6262838320 पर 23 जून की रात 12 बजे से पहले तक जरूर भेज दें। इसके बाद भेजी गई कोई भी एंट्री मान्य नहीं मानी जाएगी।

इस तरह होगा मूल्यांकन 

आपकी भेजी गई रील का मूल्यांकन दो बातों के आधार पर किया जाएगा। पहला, उसे सोशल मीडिया पर कितने व्यूज मिले हैं और दूसरा, उसमें कितनी क्रिएटिविटी दिखाई गई है। अंतिम निर्णय प्रतियोगिता की ज्यूरी टीम द्वारा लिया जाएगा। यदि किसी कैटेगिरी में दो या दो से अधिक प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर होती है, यानी टाई की स्थिति बनती है तो उस स्थिति में निर्णय वीडियो को मिले लाइक्स और कमेंट्स के आधार पर किया जाएगा।

11 महिलाओं को बड़ा अवसर 

इस प्रतियोगिता के जरिए 11 महिलाओं को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। इन महिलाओं को 'द सूत्र' के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को मंच पर अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने का विकल्प भी दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को दो मिनट का समय मिलेगा। हालांकि मंच पर प्रस्तुति देना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन यह शानदार अवसर होगा खुद को हजारों लोगों के सामने साबित करने का।
ध्यान देने वाली बात यह है कि समारोह में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। आयोजन से पहले इन 11 विजेता महिलाओं के नामों की घोषणा की जाएगी और इन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल 11 लाख रुपए तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

23 जून तक भेजनी होगी जानकारी

अन्नदा 2025 प्रतियोगिता की शुरुआत 23 अप्रैल को हुई थी और यह 23 जून तक जारी रहेगी। यह प्रतियोगिता महिलाओं की सामर्थ्य, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को सम्मान देने के लिए शुरू की गई थी। मध्य भारत के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘द सूत्र’ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने पूरे देश की महिलाओं के बीच जबरदस्त उत्साह और भागीदारी का वातावरण तैयार किया है।

अब तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों की हजारों महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। महिलाओं ने अपने हुनर, कला, रसोई, मेकअप, नृत्य, गायन, सामाजिक सेवा, उद्यमिता जैसे कई विषयों पर शानदार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

आपने भी लिया था हिस्सा तो...

अगर आपने भी वीडियो बनाकर द सूत्र के साथ कोलेब किया था तो अब देर बिल्कुल न करें। अपनी रील का व्यू स्क्रीनशॉट और जरूरी जानकारी जल्द से जल्द दिए गए नंबरों पर भेज दें और इस अनोखे अभियान का गौरवशाली हिस्सा बनें।

यदि इस प्रतियोगिता से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है या आपको किसी तरह की तकनीकी मदद चाहिए तो आप 6269695353 या 6262838320 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। द सूत्र की टीम आपको पूरी जानकारी देने के लिए तत्पर है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Ladli Behna Yojana | annada | annada 2025 | the sootr

अन्नदा 2025 द सूत्र Ladli Behna Yojana annada annada 2025 अन्नदा the sootr मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़