Ladli Behna Yojna : लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! कल आएगी खातों में 14वीं किश्त
Deeksha Nandini Mehra | Jul 04, 2024, 14:41 IST
laadli behana yojna
मुख्यमंत्री डॉ यादव छिपरी में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।
MP Ladli Behna Yojna : लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सीएम मोहन यादव कल 5 जुलाई को लाड़ली बहनों के खाते में 14वीं किश्त के पैसे आने वाले हैं। 5 जुलाई को बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए आ जाएंगे। कुल 9 हजार 455 करोड़ से ज्यादा की राशि बहनों के खाते में शुक्रवार को ट्रांसफर की जाएगी।
मोहन सरकार का पहला बजट 3 जुलाई को पेश किया गया। इसमें महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए अच्छी राशि आवंटित की गई। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया था कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 18984 करोड़ का प्रावधान दिया है।
बजट में लाड़ली बहनों के अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1231 करोड़ का प्रावधान, महिला स्व-सहायता समूहों को बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए 800 करोड़ रुपए और कन्या विवाह योजना के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान दिया। राज्य उज्ज्वला योजना के लिए 520 करोड़ का प्रावधान मिला।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 5 जुलाई को शाम 4.15 बजे टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा के ग्राम छिपरी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव छिपरी में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद छिपरी में रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा भगवान शंकर "सदाशिव" की 61 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लेंगे। डॉ यादव शाम 7.25 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
बहनों के लिए बजट में 18984 करोड़ का प्रावधान
लाड़ली लक्ष्मी के साथ उज्ज्वला को इतने पैसे आवंटित
कल होंगे पैसे ट्रांसफर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA