नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का अलीराजपुर कलेक्टर बेड़ेकर पर बड़ा बयान, बोले- RSS की चड्‌ढी पहनकर बीजेपी की दलाली कर रहे

Sanjay Gupta | Sept 20, 2024, 22:29 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-20T222445.906
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-20T222445.906

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (umang singhar ) ने किसान न्याय यात्रा के दौरान अलीराजपुर में अधिकारियों खासकर अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर पर हमला किया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि बीजेपी की दलाली की जा रही है...

INDORE. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (umang singhar ) ने किसान न्याय यात्रा के दौरान अलीराजपुर में अधिकारियों खासकर अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर पर हमला किया। उन्होंने बिना नाम लिए यहां तक कह दिया कि बीजेपी की दलाली की जा रही, इतना ही शौक है तो संघ की चड्ढी पहनकर शाखा में चले जाएं, कलेक्टरी की जरूरत नहीं।

यह दिया पूरा बयान

कुछ अधिकारी ऐसे बैठे हैं तो अपनी कुर्सी छोड़कर बीजेपी की दलाली कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी दलाल कोई है तो उन्हें कांग्रेस राडार पर रखेगी। आप बिल्कुल निर्भीक होकर जनता की सेवा करें, निष्पक्ष नहीं हुए तो आपके खिलाफ कांग्रेस को बिगुल बजाना होगा। ज्यादा शौक आ रहा है तो किसी अधिकारी को किसी कलेक्टर को बीजेपी, आरएसएस का झंड़ा उठाना तो आरएसएस की चड्‌ढी पहनो और शाखा में जाओ, यहां कलेक्टरी की जरूरत नहीं है। आपको आम जनता की सेवा करना होगी मैं यहां के कलेक्टर को कहना चाहता हूं।

क्यों दिया सिंघार ने ऐसा बयान

दरअसल दो महीने पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष चीतल पंवार ने सरकारी शराब ठेकेदार के दफ्तर में जाकर गोली चलाई, जो सिंघार के करीबी है। इन पर जिलाबदर की पूरी प्रक्रिया चली, नोटिस हुए औऱ् इसके बाद पुलिस के प्रस्ताव के बाद कलेक्टर बेडेकर ने सख्ती करते हुए पंवार को जिलाबदर कर दिया। हाल ही में विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पर अलीराजपुर पुलिस ने एक महिला की सुसाइड केस में आरोपी बनाया है। उधर हाल ही में एक और करीबी नेता रितेश के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

एसपी को भी दे चुके चेतावनी

विधानसभा चुनाव के पहले भी सिंघार ने तत्कालीन धार एसपी को धमकाते हुए बयानबाजी की थी, उन पर महिला संबंधी आरोपों पर केस दर्ज हुआ और उन्हें कुछ दिन फरार होना पड़ा था। इसके बाद उन्हें जमानत मिली थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CONGRESS
  • RSS
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • उमंग सिंघार
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर
  • Leader opposition Umang Singhar
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?

By Manya Jain

भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?

By Atul Dwivedi

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर

By Jageshwar prasad

आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त