जो दूसरों को सिखाता था इन्वेस्ट करना, खुद जाल में उलझा, LIC एजेंट से 57 लाख रुपए की ठगी

Rohit Sahu | Jun 02, 2025, 11:41 IST
Share
lic agent fraud case
lic agent fraud case

भोपाल में एक एलआईसी एजेंट से बैंक डायरेक्टर की फर्जी हेल्पर बनकर 57 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। सोशल मीडिया और फर्जी ऐप के जरिये एजेंट को झांसे में फंसाया।

भोपाल के न्यू चौकसे नगर निवासी एलआईसी एजेंट लक्ष्मीनारायण चौरसिया साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। खुद को ICICI बैंक के डायरेक्टर की हेल्पर बताने वाली एक युवती ने उनसे 57 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस ठगी को अंजाम देने के लिए युवती ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और रुपए ऐंठ लिए।

फर्जी ऐप और फेसबुक ग्रुप से रचि साजिश

LIC एजेंट लक्ष्मीनारायण चौरसिया ICICI Securities नाम के एक फेसबुक पेज से जुड़े थे। फेसबुक पेज से ही वे एक वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल हुए। ग्रुप में बैंक बोर्ड के सदस्यों की फर्जी फोटो लगी थीं। ग्रुप में से ही युवति विनीता पटोदिया ने खुद को बैंक डायरेक्टर की हेल्पर बताकर LIC एजेंट से बात शुरू की।

इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालाच दिया

विनीता ने एजेंट को प्ले स्टोर से एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया। ICICI Direct नाम के इस ऐप में शुरुआत में उनसे कुछ रुपए इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। इसके बाद उनकी इन्वेस्टमेंट को दोगुना मुनाफा कर उन्हें दिखाया गया। एजेंट को जब भरोसा हो गया तो कुछ दिन बाद विनीता ने IPO में निवेश का झांसा दिया। पहले तो एजेंट ने ऑफर ठुकराया लेकिन बाद में उसी के नाम से आवेदन कर दिया गया।

शेयर दिलाने के नाम पर 60 लाख की डिमांड

ठगों ने लक्ष्मीनारायण से कहा कि 80 लाख रुपए के शेयर सस्ते में मिल सकते हैं। इसके लिए आपको 60 लाख रुपए जमा करने होंगे। एजेंट ने पहले से जमा 30 लाख के साथ 27 लाख का लोन लिया और पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद जब एप में कोई मुनाफा नहीं दिखा तो उन्हें शक हुआ।

ICICI बैंक से पूछताछ में खुली ठगी की पोल

जब एजेंट ने ऐप से पैसा निकालना चाहा, तो कोई जवाब नहीं मिला। परेशान होकर वे ICICI बैंक पहुंचे, जहां पूछताछ में साफ हो गया कि ऐप, ग्रुप और हेल्पर सब कुछ फर्जी था। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें..क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर 6 लाख की ठगी... ऐसे लगाया चूना

साइबर सेल ने शुरू की जांच

भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने एजेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ऐप या सोशल मीडिया ग्रुप से निवेश करने से पहले संबंधित बैंक से पुष्ट‍ि करें।

यह भी पढ़ें..पुलिसकर्मी से ठगी : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडिम करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ऐंठे

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

भोपाल में ठगी | ICICI Bank

Tags:
  • भोपाल
  • LIC
  • साइबर सेल
  • ICICI Bank
  • भोपाल में ठगी
  • भोपाल साइबर क्राइम पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती