प्रभारी मंत्रियों की सूची तैयार; सीएम अपने पास रखेंगे इंदौर, विजयवर्गीय को मिल सकता है भोपाल-धार का प्रभार
Ravi Kant Dixit | Aug 12, 2024, 22:02 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-12T215642.985
मंत्रियों को अभी जिलों का प्रभार न मिलने से ट्रांसफर, पोस्टिंग से लेकर कई काम अटके हुए हैं। जिलों में जिला योजना समिति की बैठकें भी नहीं हो पा रही हैं। सीएम ने मंत्रियों को जिले आवंटित करते हुए सूची दिल्ली भेज दी है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में मंगलवार यानी 13 अगस्त को मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के स्तर से सूची फाइनल हो गई है। अंतिम फैसला दिल्ली से होगा। लिहाजा, वहां से मुहर लगते ही सभी मंत्रियों को जिले आवंटित कर दिए जाएंगे।
दरअसल, मंत्रियों को अभी जिलों का प्रभार न मिलने से ट्रांसफर, पोस्टिंग से लेकर कई काम अटके हुए हैं। जिलों में जिला योजना समिति की बैठकें भी नहीं हो पा रही हैं। इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद सीएम ने मंत्रियों को जिले आवंटित करते हुए सूची दिल्ली भेज दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली से किसी मंत्री के जिले में यदि कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो 13 अगस्त को ही सूची जारी कर दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित सूची में इंदौर जिले का प्रभार सीएम डॉ.मोहन यादव ने स्वयं अपने पास रखा है। वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भोपाल एवं धार जिले का प्रभार सौंपा जा सकता है। बाकी मंत्रियों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ मंत्रियों को एक बड़े और एक छोटे जिले का प्रभार दिया जाएगा। वहीं, राज्य मंत्रियों को छोटे जिलों का प्रभार मिलेगा। आपको बता दें कि अभी मध्यप्रदेश में 32 मंत्री हैं, जबकि सूबे में जिलों की संख्या अब 55 हो गई है।
इस सूची के साथ सरकारी कर्मचारियों के भी अरमान जुड़े हैं। दरअसल, मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं मिलने से तबादला नीति अटकी हुई है। ट्रांसफर से प्रतिबंध सिर्फ इसलिए नहीं हटाया गया है, क्योंकि अब तक मंत्रियों को जिले आवंटित नहीं किए गए थे। पिछले दिनों सीएम डॉ.मोहन यादव ने विधायकों से वन टू वन किया था, इसमें भी जिलों में ट्रांसफर, पोस्टिंग का बड़ा मुद्दा सामने आया था। इसके बाद अब प्रभारी मंत्रियों की सूची तैयार कर ली गई है। प्रभारी मंत्री स्वतंत्रता दिवस पर अपने प्रभार वाले जिलों में भी झंडावंदन करेंगे।
वहीं, 15 अगस्त के बाद प्रदेश में तबादला नीति भी जारी कर दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी ने इसका खाका खींच लिया है। माना जा रहा है कि 15 दिन के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया जाएगा। ट्रांसफर पॉलिसी में पहले की तरह प्रभारी मंत्रियों को जिले के अंदर तबादला करने का अधिकार होगा। GAD के सूत्रों के अनुसार, सूबे में इस बार बड़ी संख्या में थाना प्रभारी, तहसीलदार और पटवारियों के तबादले होंगे। सीएम को विधायकों से मिले फीडबैक के आधार पर अब कई जिलों के थानों के टीआई बदले जाएंगे। इसी तरह शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर होंगे।
![ravikant dixit]()
दरअसल, मंत्रियों को अभी जिलों का प्रभार न मिलने से ट्रांसफर, पोस्टिंग से लेकर कई काम अटके हुए हैं। जिलों में जिला योजना समिति की बैठकें भी नहीं हो पा रही हैं। इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद सीएम ने मंत्रियों को जिले आवंटित करते हुए सूची दिल्ली भेज दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली से किसी मंत्री के जिले में यदि कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो 13 अगस्त को ही सूची जारी कर दी जाएगी।
विजयवर्गीय को भोपाल, धार का प्रभार!
स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जिलों में होंगे
15 अगस्त के बाद आएगी तबादला नीति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
ravikant dixit
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA