लोधी शौर्य यात्रा में समानता की लड़ाई पर गरजीं उमा भारती, कहा- आरक्षण कोई नहीं छीन सकता
Sanjay Dhiman | Apr 28, 2026, 18:23 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल के जंबूरी मैदान में लोधी शौर्य यात्रा में उमा भारती ने कहा आरक्षण कोई नहीं छीन सकता। CM मोहन यादव ने हिरदे शाह का जीवन पाठ्यक्रम में शामिल करने का वादा किया। विधायक प्रीतम लोधी ने कम से कम एक लोधी CM बनाने की मांग उठाई।
समझें क्या है पूरा मामला
- भोपाल के जंबूरी मैदान में 28 अप्रैल को लोधी समाज की शौर्य यात्रा हुई।
- उमा भारती ने कहा, आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता।
- CM मोहन यादव ने राजा हिरदे शाह का जीवन पाठ्यक्रम में शामिल करने का वादा किया।
- विधायक प्रीतम लोधी ने भारत में कम से कम एक लोधी CM की मांग उठाई।
- इस बयान की तुलना 2016 के शिवराज के उसी बयान से हो रही है, जो विवादास्पद रहा था।
लोधी शौर्य यात्रा: भोपाल में जुटा समाज
कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव मुख्य अतिथि रहे। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मंच पर मौजूद रहीं। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग जंबूरी मैदान पहुंचे।
उमा का आरक्षण पर बड़ा बयान
उमा भारती के इस बयान की तुलना तुरंत एक पुराने बयान से होने लगी। 12 जून 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक सम्मेलन में कहा था कि हमारे रहते हुए कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। उस बयान के बाद सवर्ण समाज नाराज हो गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा (Bharatiya Janata Party) को हार का सामना करना पड़ा।
आजादी की तीसरी लड़ाई का आह्वान
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने राम मंदिर के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी और दूसरे ने तिरंगे के लिए कुर्सी छोड़ी। इसके बाद यह भ्रम टूटा कि भाजपा पिछड़ा विरोधी पार्टी है। अब आजादी की तीसरी लड़ाई समानता के अधिकार के लिए लड़ी जानी चाहिए।
CM मोहन यादव का बड़ा वादा
CM ने एक बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा कि राजा हिरदे शाह के जीवन पर शोध कराया जाएगा। शिक्षा विभाग के माध्यम से उनके संघर्षमय जीवन को पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में काम किया जाएगा। यह घोषणा समाज के लिए बड़ी मानी जा रही है।
प्रीतम की मांग: एक लोधी CM जरूर बने
प्रीतम ने युवाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज की जवानी ताश के पत्तों और शराब की दुकानों में मिलती है। जब वे जवान थे, तब उनके समाज के दो-दो मुख्यमंत्री थे। आज वह संख्या शून्य है। भारत में कम से कम एक लोधी मुख्यमंत्री जरूर होना चाहिए।
राजा हिरदेशाह की कहानी
सियासी संदेश भी था इस मंच में
यह खबर क्यों जरूरी है?
3 जरूरी FAQ
जवाब: भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लोधी शौर्य यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि जब तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस के परिवार के लोग सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे, तब तक आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में जातिगत और आर्थिक असमानता गहरी रही है और आरक्षण उस विषमता को कम करने का जरूरी उपाय है। उन्होंने यह भी कहा कि असली बराबरी सिर्फ कानून से नहीं, व्यवहार में बदलाव से आएगी।
सवाल 2: CM मोहन यादव ने राजा हिरदे शाह लोधी को लेकर क्या घोषणा की?
जवाब: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य यात्रा के मंच से घोषणा की कि राजा हिरदे शाह के जीवन पर शोध कराया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के माध्यम से उनके संघर्षमय जीवन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में काम किया जाएगा। CM ने कहा कि राजा हिरदे शाह ने बुंदेला-गोंड समाज को एकजुट कर अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी और उनका योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
सवाल 3: शिवराज के 2016 के आरक्षण बयान से उमा भारती के बयान की तुलना क्यों हो रही है?
जवाब: 12 जून 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कहा था कि उनके रहते कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। उस बयान के बाद सवर्ण समाज नाराज हो गया था, सपाक्स संघ बना और करणी सेना ने आंदोलन छेड़ा। भाजपा के जानकारों ने माना था कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार में उस बयान की भी भूमिका रही। अब उमा भारती ने लगभग उसी भाव में बयान दिया है, इसलिए राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल-इंदौर में फर्जी केवाईसी से की धोखाधड़ी, 58 करोड़ की हेराफेरी उजागर
300 करोड़ के घाटे में डूबे एमपी के पोषण आहार प्लांट, सप्लायरों ने रोका राशन
दिग्विजय ने सिंधिया के 'प्याज' वाले टिप्स पर कसा तंज, कहा- AC कार छोड़, जेब में रखो प्याज
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के बड़े भाई विपिन ने की पुष्टि
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava