Lok Sabha election : कम वोटिंग ने बढ़ाई चिंता, वोटिंग से पहले BJP प्रत्याशी ने दिया ऐसा ऑफर कि गदगद हुए कार्यकर्ता
संजय शर्मा, BHOPAL. मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha election ) के चौथे और अंतिम चरण में मालवा निमाड़ की 8 सीटों पर सोमवार 13 को 8 सीटों पर वोटिंग होगी। यहां इंदौर को छोड़कर बाकी 7 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस की सीधी फाइट है। पूर्वी निमाड़ यानी खंडवा सीट पर भी मुकाबला रोचक बना हुआ है। वहीं तीन चरणों में प्रदेश की 21 सीटों पर वोट प्रतिशत घटने से बाद अब बीजेपी इसे बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। अब मतदान से ठीक पहले खंडवा लोकसभा सीट ( Khandwa Lok Sabha seat ) से बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यकर्ताओं को रामलला के दर्शन और पीएम मोदी से मुलाकात कराने का ऑफर दिया। इस सीट से दूसरी बार सांसद का चुनाव लड़ रहे पाटिल ने टास्क भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा है।
ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया ये बड़ा वादा
बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ( BJP candidate Gyaneswar Patil )का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने वोट प्रतिशत बढ़ाने ऑफर ( offers increase vote percentage ) अपने कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने कांग्रेस के जीरो वोट वाले बूथ के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से मुलाकात कराने का वादा किया है। साथ ही उन्होंने बूथ पर 80 फीसदी वोटिंग कराने पर कार्यकर्ताओं को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन कराने का भी वादा किया है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP : व्यापारियों पर लगाया रेप केस 3 साल बाद निकला झूठा, अब खुद फंसी
बूथ पर वोट बढ़ाने कार्यकर्ताओं को दिया ऑफर
दरअसल, ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा में चुनाव प्रचार थमने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पाटिल ने मोदी मैजिक के सहारे कार्यकताओं में जोश भरने की कोशिश की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोटिंग के लिए बूथ तक पहुंचाने का आह्लान किया। साथ ही उन्होंने कहा जिस बूथ पर सारे वोट बीजेपी को मिलेंगे और कांग्रेस के वोट जीरो रहने पर वहां के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से मिलाएंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त देश बनाना है, और ये तब होगा जब आपके बूथ पर एक भी वोट कांग्रेस को नहीं मिलेगा। उन्होंने 80 फीसदी वोटिंग वाले बूथों के कार्यकर्ताओं को राम मंदिर के दर्शन कराने अयोध्या ले जाने का भी वादा किया है।
ये खबर भी पढ़ें...
तीन चरणों में कम वोटिंग होने से चिंता में बीजेपी
बता दें कि तीन चरणों में कम वोटिंग से चिंतित बीजेपी ने मालवा - निमाड़ में पूरा जोर लगाया है। बीजेपी नेताओं ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के साथ तरह- तरह के ऑफर दिए हैं। कुछ दिन पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस को वोट न मिलने पर बूथ पर लाखों के विकास कार्य कराने की घोषणा कर चुके हैं। अब खंडवा से बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यकर्ताओं के बीच पीएम मोदी से मुलाकात कराने की घोषणा की है। क्योकि पाटिल भी प्रदेश में पहले तीन चरणों में हुई कम वोटिंग से चिंतित नजर आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने मतदाताओं के साथ- साथ कार्यकर्ताओं को भी साधने की कोशिश की है।