IAS transfer in MP : मध्य प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, सुदाम खाड़े बने जनसंपर्क आयुक्त, देखें लिस्ट
Jitendra Shrivastava | Jun 28, 2024, 24:23 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश में 14 IAS के तबादले किए गए हैं। कृष्ण गोपाल तिवारी को आयुक्त नर्मदापुरम संभाग और मनोज खत्री को आयुक्त ग्वालियर संभाग पदस्थ किया गया है। रीवा के वर्तमान संभागायुक्त गोपालचंद डाड के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हो जाएगा...
IAS transfer in MP : मध्य प्रदेश सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार देर रात इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
ग्वालियर, रीवा और नर्मदापुरम संभाग में नए संभागायुक्त पदस्थ किए गए हैं। ग्वालियर संभागायुक्त सुदाम खाड़े को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। वहीं रीवा संभाग के कमिश्नर की जिम्मेदारी शहडोल संभाग के कमिश्नर बाबू सिंह जामोद को सौंपी गई है। रीवा के वर्तमान संभागायुक्त गोपालचंद डाड के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हो जाएगा। इसके साथ ही कृष्ण गोपाल तिवारी को आयुक्त नर्मदापुरम संभाग और मनोज खत्री को आयुक्त ग्वालियर संभाग पदस्थ किया गया है। लंबे समय से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति और आनंद विभाग पदस्थ किया गया है। एसीएस जेएन कंसोटिया को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक और विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान बनाया गया है। डॉ. संजय गोयल सचिव स्कूल शिक्षा पदस्थ किए गए हैं।
देखें लिस्ट...
![THESOOTR]()
![THESOOTR]()
![THESOOTR]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रश्मि अरुण शमी को प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया
देखें लिस्ट...
THESOOTR
THESOOTR
THESOOTR
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman