गणतंत्र दिवस पर छूट: मध्य प्रदेश की जेलों से रिहा होंगे 150 कैदी

Ravi Singh | Jan 24, 2025, 22:21 IST
Madhya Pradesh 26 January Republic Day
मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 150 कैदियों को रिहा किया जाएगा। आजीवन कारावास की सजा पाए कैदियों को अच्छे आचरण के लिए माफ किया गया।

मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। मध्य प्रदेश की जेलों में भी खास तैयारियां की जा रही हैं। जेलों में ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर जेलों में बंद कैदियों को रिहा भी किया जाएगा।



150 कैदी होंगे रिहा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा पाए 08 महिलाओं सहित 150 कैदियों को रिहा जाएगा। आजीवन कारावास की सजा पाए इन कैदियों को मध्य प्रदेश शासन, जेल विभाग के 22 सितंबर 2022 के आदेश के तहत अच्छे आचरण की शर्त पर सजा में छूट और माफी दी गई है।



इन मामलों में नहीं होते रिहा

आजीवन कारावास की सजा पाए कैदियों में दुष्कर्म, पॉक्सो आदि मामलों में दोषी पाए गए कैदियों को क्षमादान का लाभ नहीं दिया गया है। रिहा किए जा रहे कैदियों को जेल में रहते हुए आईटीआई, सिलाई, बढ़ईगीरी, लोहारी, भवन निर्माण, भवन निर्माण सामग्री निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि रिहा होने के बाद वे अपनी आजीविका चला सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।



ये खबर भी पढ़ें...



मंत्रालय में ई-अटेंडेंस का विरोध, कर्मचारी बोले- बिना तैयारी लागू हो रहा सिस्टम



गणतंत्र दिवस पर एमपी की झांकी में दिखेगी कुनो अभयारण्य के चीतों की झलक



9e505e26-5ca


ये खबर भी पढ़ें...



गणतंत्र दिवस परेड 2025: महाकुंभ, लखपति दीदी समेत 31 झांकियों का होगा भव्य प्रदर्शन



Republic Day 2025: सीएम मोहन इंदौर में फहराएंगे तिरंगा, राज्यपाल भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण



भोपाल से कितने कैदी होंगे रिहा

इस मामले में जेल अधीक्षक की अनुशंसा के साथ ही जेल प्रशासन अपने स्तर पर भी पुष्टि करता है कि कैदी का जेल में कैसा व्यवहार है और उसका अन्य कैदियों के प्रति कैसा व्यवहार है तथा जेल के नियम क्या हैं। उसे देखने के बाद ही जेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया जाता है। राजधानी की सेंट्रल जेल से भी 22 कैदियों को रिहा किया जाना है।



Tags:
  • MP News
  • क्राइम न्यूज
  • गणतंत्र दिवस
  • Jail
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • 26 जनवरी