Republic Day 2025
Republic Day 2025: सीएम मोहन इंदौर में फहराएंगे तिरंगा, राज्यपाल भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
Vikram Jain | Updated:
republic day 2025। Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की सूची जारी कर दी है। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन से मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण।
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस 2025 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने ध्वजारोहण की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस साल 26 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे, राज्यपाल मंगू भाई पटेल भोपाल के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में विभिन्न मंत्रियों और कलेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानते हैं कि कौन किस जिले में करेगा ध्वजारोहण।
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले ध्वजारोहण की पूरी सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे, जो उनके प्रभार वाला जिला है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में परेड की सलामी लेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार और राकेश सिंह छिंदवाड़ा में तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा, राज्य के अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है।
धार्मिक शहरों में शराबबंदी पर उमा भारती ने की तारीफ, सीएम मोहन ने कहा- धन्यवाद दीदी
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, सागर में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार झाबुआ में विजय शाह, छिंदवाड़ा में राकेश सिंह, सिवनी में करण सिंह वर्मा, कटनी में उदय प्रताप सिंह, ग्वालियर में तुलसीराम सिलावट, नरसिंहपुर में गोविंद सिंह राजपूत, अलीराजपुर में संपत्तियां उईके, दतिया में एंदल सिंह कंसाना, नीमच में निर्मला भूरिया, हरदा में विश्वास सारंग, निवाड़ी में नारायण सिंह कुशवाहा, उमरिया में नागर सिंह चौहान, शिवपुरी में प्रदुमन सिंह तोमर, मैहर में राजा सिंह, बैतूल में नरेंद्र शिवाजी पटेल, अनूपपुर में दिलीप अहिरवार, सतना में प्रतिमा बागड़ी, रायसेन में नारायण सिंह, उज्जैन में गौतम टेटवाल, सीधी में दिलीप जायसवाल, खंडवा में धर्मेंद्र लोधी, टीकमगढ़ में कृष्णा गौर, पन्ना में इंदर सिंह परमार, चैतन्य कश्यप रतलाम में ध्वजारोहण करेंगे।
![Republic Day 2025]()
![Republic Day 2025]()
रजिस्ट्रेशन सस्पेंड फिर भी अफसरों ने खुला छोड़ा नर्सिंग होम-अल्ट्रासाउंड सेंटर
इसके अलावा, मध्य प्रदेश के 22 जिलों में कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। कलेक्टर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे। ये जिले हैं: देवास, गुना, अशोकनगर, भिंड, खरगोन, बड़वानी, सिंगरौली, बुरहानपुर, मंडला, बालाघाट, शाजापुर, मऊगंज, छतरपुर, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, आगर मालवा, मंदसौर, शहडोल, विदिशा और डिंडोरी।
![Republic Day 2025]()
CM मोहन यादव गुरुवार को करेंगे भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का उद्घाटन
MP में आएगी निवेश की बाढ़, पुणे में CM मोहन यादव उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
सीएम मोहन इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण
धार्मिक शहरों में शराबबंदी पर उमा भारती ने की तारीफ, सीएम मोहन ने कहा- धन्यवाद दीदी
मंत्रियों को इन जिलों में मिली जिम्मेदारी
Republic Day 2025
रजिस्ट्रेशन सस्पेंड फिर भी अफसरों ने खुला छोड़ा नर्सिंग होम-अल्ट्रासाउंड सेंटर
इन जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
Republic Day 2025
CM मोहन यादव गुरुवार को करेंगे भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का उद्घाटन
MP में आएगी निवेश की बाढ़, पुणे में CM मोहन यादव उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad