CM, मिनिस्टर्स और अफसरों की हवाई यात्राओं पर करोड़ों रुपए खर्च
Raj Singh | Dec 18, 2024, 12:34 IST
yatra...
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और उच्च अधिकारियों की हवाई यात्राओं पर दिसंबर 2023 से अब तक 32 करोड़ 85 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने दी है।
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और उच्च अधिकारियों की हवाई यात्राओं पर दिसंबर 2023 से अब तक 32 करोड़ 85 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इन यात्राओं में सरकारी विमानों के साथ-साथ निजी विमानों और हेलीकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया। यह जानकारी विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस दौरान कुल 666 हवाई यात्राएं की गईं, जिनमें 428 यात्राएं निजी विमानों और हेलीकॉप्टरों से और 238 सरकारी विमानों से की गईं।
इसके अलावा, जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड से कुल 4 घंटे 20 मिनट की उड़ान भरी गई, जिसके लिए 13.71 लाख रुपए दिए गए। वहीं, विडवीन प्राइवेट लिमिटेड से 16 घंटे की उड़ान भरने पर 41.50 लाख रुपए का खर्च आया।
शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सभी हवाई यात्राएं सरकारी कार्यों के लिए की गईं और हर उड़ान का भुगतान संबंधित कंपनियों को किया गया।
कुल 666 हवाई यात्राएं
किस कंपनी को कितना भुगतान?
सरकार ने हवाई सेवाओं के लिए पांच निजी कंपनियों से अनुबंध किया था, जिनमें से दो कंपनियों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ। एरो एयरक्रॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड से 395 घंटे उड़ान भरी गई, जिसके लिए 16.32 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यूनिवर्सल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड से 219 घंटे की उड़ान भरने पर 11.75 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। सारथी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड से 122 घंटे की उड़ान के बदले 4.21 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ।
विडवीन प्राइवेट लिमिटेड से 16 घंटे की भरी गई उड़ान
| कंपनी | समय | कुल खर्च | |
| 1 | एरो एयरक्रॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड | 395 घंटे | 16.32 करोड़ |
| 2 | यूनिवर्सल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड | 219 घंटे | 11.75 करोड़ |
| 3 | सारथी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड | 122 घंटे | 4.21 करोड़ |
| 4 | विडवीन प्राइवेट लिमिटेड | 16 घंटे की उड़ान | 41.50 लाख रुपए |
| 5 | जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड | 4 घंटे 20 मिनट | 13.71 लाख |
सरकारी कामों के लिए की गई हवाई यात्राएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava