रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाएंगे मंत्री, सांसद और विधायक, BJP चलाएगी सामाजिक सरोकार अभियान

Deeksha Nandini Mehra | Jul 24, 2024, 10:29 IST
Share
सामाजिक सरोकार अभियान
सामाजिक सरोकार अभियान

मध्य प्रदेश में बीजेपी पारिवारिक- सामाजिक सरोकार अभियान शुरू करने जा रही है। इसके जरिए दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ता त्योहर में लोगों के बीच परिवार की तरह समय बिताएंगे। इसकी शुरुआत राखी से होगी।

बीजेपी सामाजिक सरोकार अभियान : मध्य प्रदेश में बीजेपी दोनों चुनावों में बेहतरीन परफॉमेंस के बाद जनता से जुड़ने के लिए नया अभियान सामाजिक सरोकार ( Social Concern Campaign ) शुरू करने जा रही है। इसके तहत डॉ मोहन यादव सरकार के सभी मंत्री, सांसद और विधायक अपनी- अपनी विधानसभाओं की बहनों से राखी बंधवाएंगे। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले कैबिनेट मीटिंग में राखी के लिए बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर देने के फैसले पर मुहर लगाई है।

राखी के त्योहार से होगी शुरुआत

पारिवारिक-सामाजिक सरोकार का अभियान सत्ता और संगठन के समन्वय से चलेगा। इसकी शुरुआत राखी के त्योहार के साथ होगी। इस रक्षाबंधन सभी मंत्री, सांसद और विधायक राखी का त्योहर सभी लोगों के बीच मनाएं। बीजेपी नेताओं द्वारा राखी बंधवाने के लिए सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश

राखी के बाद आने वाले त्योहारों में भी ऐसी तस्वीरें देखने को मिलेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मंत्री विधायकों को और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ( BJP State President VD Sharma ) ने वरिष्ठ नेताओं को निर्देश जारी किए हैं।

जनता के सुख- दुःख में भागीदारी

बीजेपी का मानना है कि प्रदेश की जनता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी और उसके नेताओं पर भरोसा जताया है, इसलिए नेताओं को भी जनता के सुख-दुख में परिवार की तरह साथ रहना चाहिए।

1250 नहीं, इस बार मिलेंगे 1500

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना के लाभार्थी बहनों को सावन के महीने में 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। लाड़ली बहनों को सावन के महीने में 1500 रुपए मिलेंगे।

कैबिनेट की बैठक में सीएम मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। मोहन सरकार इस महीने एक करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों को सरकार 1500 रुपए देगी। यह राशि एक अगस्त को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • लाड़ली बहना योजना
  • Rakshabandhan
  • बीजेपी सामाजिक सरोकार अभियान
  • Social Concern Campaign
  • रक्षाबंधन 2024
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?

By Jageshwar prasad

जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता

By Umeshwari Baghel

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार

By Ashish Bhardwaj

टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने कीएफआईआरकी मांग

By Sanjay Gupta

जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने कीएफआईआरकी मांग
कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व

By Umeshwari Baghel

कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व
बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?
महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!

By Aman Vaishnav

महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!