कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को जो नसीहत दी उसे सभी राजनेताओं को मानकर बोलना चाहिए- जय श्री राम

The Sootr | Oct 19, 2023, 24:00 IST
Share
कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को जो नसीहत दी उसे सभी राजनेताओं को मानकर बोलना चाहिए- जय श्री राम
कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को जो नसीहत दी उसे सभी राजनेताओं को मानकर बोलना चाहिए- जय श्री राम

कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को जो नसीहत दी उसे सभी राजनेताओं को मानकर जय श्री राम बोलना चाहिए।

कुरता फाड़ सीरीज का पहला चरण पूरा हुआ। अब इज्जत तार-तार अभियान चल रहा है। वो भी जुबान से। मसालेदार जुबान। इसमें कार्यकर्ता और जनता तालियों का तड़का लगा रहे हैं। नेताजी भी मंच से गदगद। पर इससे जिसके बार में कहा जा रहा उससे ज्यादा खुद की इज्जत तार तार हो रही। चुनाव में हर गाली की ताली को नेताजी वोट कारखाना मानते हैं।

इस वक्त इस गाली, ताली कारखाने का उत्पादन शीर्ष पर है। कांग्रेस में कमलनाथ ने गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दे दी है। अब बीजेपी के इंदौर विधानसभा एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय सामने आए हैं। 68 साल के कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। वे सोनिया आंटी को लेकर दर्शन को चले जाएं।

कैलाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने दिग्विजय को भी नसीहत दे डाली। बोले जवानी में जो भूलें हुई हैं, उसका प्रायश्चित कर लें। भगवान राम बड़े दयालु हैं, सबको माफ कर देते हैं। इस सनातनी प्रवचन से एक और बात निकली। क्या 60 से ज्यादा उम्र वाले सभी दादा, नाना वाले नेताओं को रामलला के दर्शन करके संन्यास नहीं अपना लेना चाहिए।

दिग्विजय, कमलनाथ, कैलाश विजयवर्गीय, शिवराज सिंह चौहान ऐसे ही 60 प्लस वाले करीब 100 नेता मध्यप्रदेश में दोनों दलों को मिलाकर सक्रिय हैं। सभी सनातनी परंपरा का हवाला भी देते हैं। इसी परंपरा में कर्म व्यस्था को चार आश्रम में विभाजित किया गया है। ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास। उम्र को औसत 100 साल मानकर 4 आश्रम बनाए गए थे। अब चूंकि उम्र का औसत खिसककर 80 हो गया है तो इन 4 वर्णों को भी ऐसे ही बांटना होगा। यानी 60 से ऊपर वाले सभी नेताओं को प्रभु श्री राम के दर्शन करके संन्यास ले लेना चाहिए। मंदिर बन ही गया है। राजनीति के मंदिर में भी थोड़ी सफाई हो जाएगी।

पंकज मुकाती

( द सूत्र के संपादक )

Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • CM Shivraj
  • सीएम शिवराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA