भोपाल डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपी की जेब से मिला सुसाइड नोट
Ravi Singh | Dec 04, 2024, 19:06 IST
Disclosure from suicide note
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी एएसआई ने मंगलवार को अपनी पत्नी और साली की चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी एएसआई ने मंगलवार को अपनी पत्नी और साली पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने देर शाम उसे मंडला से गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल डबल मर्डर केस में एएसआई योगेश मरावी की जेब से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसकी पत्नी और ग्वालियर के एक एसआई के बीच अवैध संबंधों का जिक्र है। सुसाइड नोट में एसआई की हत्या करने के लिए फरार होने का जिक्र है। एसआई की हत्या के बाद आरोपी खुद भी आत्महत्या करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के लिए ऐशबाग थाने लाया गया है।
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में 3 दिसंबर को उनकी पत्नी और साली के घर में नौकरानी का काम करने वाली सेवंती ने जब दरवाजा खटखटाया तो मेघा की बड़ी बहन ने दरवाजा खोला। आरोपी योगेश धक्का देकर चाकू लेकर घर में घुस गया। उसने सेवंती को घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। नौकरानी घर के बाहर खड़ी थी। घर के अंदर से हेल्प हेल्प की आवाज आ रही थी। नौकरानी ने सामने रहने वाले शख्स का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। थोड़ी देर बाद योगेश घर से बाहर आया और दरवाजे के गेट के लॉक में चाबी लगाकर चला गया।
क्यों किया मर्डर
पिंडारी चौकी से गिरफ्तार
आरोपी एएसआई योगेश मरावी अपनी कार नंबर CG04HS1052 में ड्राइवर को भोपाल लेकर आया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और आरोपी की फोटो सभी जिलों में भेजी थी। इसके बाद पुलिस सतर्क रही और चेकिंग अभियान चलाया। मंडला के नैनपुर के पिंडारी चौकी पर कार रोककर एएसआई योगेश मरावी को गिरफ्तार किया गया।
क्या है पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA