मोहन कैबिनेट की बैठक आज, नई नीतियों को मिल सकती है मंजूरी
Siddhi Tamrakar | Feb 11, 2025, 08:29 IST
cabinet meeting policies mohan yadav
मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में नई नीतियों पर चर्चा होगी। GIS को देखते हुए निवेश और पर्यटन नीति को मंजूरी मिल सकती है।
मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज यानी कि 11 फरवरी सुबह 11:15 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस अहम बैठक में प्रदेश के विकास और आर्थिक सुधारों से जुड़ी कई जरूरी नीतियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में उद्योग, निवेश, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए नई नीतियों को मंजूरी दी जा सकती है।
खबर यह भी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 3 हजार रुपए
खबर यह भी- देवास जिले के 54 गांवों के बदलेंगे नाम, सीएम मोहन यादव ने की ऐतिहासिक घोषणा
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) को देखते हुए शासन के साथ नगर निगम ने भी शहर को सजाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़े तालाब पर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन, जो करीब पांच साल पहले 6 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था, इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। म्यूजिकल फाउंटेन के साथ इस बार लेजर और ड्रोन शो भी जोड़ा जाएगा, जिससे यह विदेशी मेहमानों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। संभावना है कि यह 15 या 16 फरवरी से शुरू हो सकता है।
खबर यह भी- महाकुंभ 2025: संगम में जाने वालों से CM मोहन यादव की विशेष अपील
खबर यह भी- CM मोहन यादव आज देवास जिले के सोनकच्छ में लाड़ली बहना योजना के पैसे करेंगे ट्रांसफर
खबर यह भी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 3 हजार रुपए
इन्वेस्टमेंट और उद्योग विकास पर रहेगा फोकस
कैबिनेट बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) को ध्यान में रखते हुए आठ नई नीतियों को मंजूरी मिल सकती है। इनमें इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, "एक जिला, एक उत्पाद" की नई नीति, पर्यटन और फिल्म टूरिज्म नीति, मल्टी-स्टोरी एरिया डेवलपमेंट नीति जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, MSME क्षेत्र में काम करने वाले स्टाफ की ट्रेनिंग के लिए 15 हजार रुपए तक का इंसेंटिव देने, ब्रांडिंग और पेटेंट के लिए सब्सिडी देने जैसी योजनाओं को भी मंजूरी दी जा सकती है।
शहर की सुंदरता पर दिया जा रहा जोर
खबर यह भी- महाकुंभ 2025: संगम में जाने वालों से CM मोहन यादव की विशेष अपील
खबर यह भी- CM मोहन यादव आज देवास जिले के सोनकच्छ में लाड़ली बहना योजना के पैसे करेंगे ट्रांसफर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA