कल शपथ लेगा मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल, राजभवन में 3:30 बजे होगा समारोह, सीएम मोहन यादव ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

Rahul Garhwal | Dec 24, 2023, 24:00 IST
Share
कल शपथ लेगा मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल, राजभवन में 3:30 बजे होगा समारोह, सीएम मोहन यादव ने जेपी नड्डा से की मुलाकात
कल शपथ लेगा मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल, राजभवन में 3:30 बजे होगा समारोह, सीएम मोहन यादव ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

सोमवार को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल शपथ लेगा। राजभवन में 3:30 बजे समारोह होगा। CS वीरा राणा ने तैयारियों को लेकर बैठक की।

BHOPAL. सोमवार को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल शपथ लेगा। राजभवन में 3:30 बजे शपथ समारोह होगा। चीफ सेक्रेटरी वीरा राणा ने शपथ की तैयारी को लेकर बैठक ली। 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें 8 से 10 नए चेहरे शामिल होंगे। कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह और रीति पाठक भी शपथ ले सकते हैं। वहीं कई बड़े चेहरे मंत्रिमंडल से बाहर हो सकते हैं। सिंधिया कोटे से भी मंत्री कम हो सकते हैं। दिल्ली आलाकमान से चर्चा के बाद मंत्रियों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। रविवार रात सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि कल (सोमवार) दोपहर 3:30 बजे मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की शपथ होगी।

29 लोकसभा क्षेत्रों से एक-एक मंत्री बन सकते हैं

सूत्रों की मानें तो प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों से एक मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं हर संभाग से दो-दो विधायक मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाकर ही मंत्रिमंडल बनाया जाएगा। इस मंत्रिमंडल में ओबीसी, एससी, एसटी के साथ सामान्य वर्ग का भी खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा।

इंदौर को लेकर कश्मकश ज्यादा

इंदौर को लेकर कश्मकश ज्यादा है। कैलाश विजयवर्गीय खुद प्रदेश अध्यक्ष बनना चाह रहे हैं। अपने खास रमेश मेंदोला को मंत्री बनवाना चाह रहे हैं। वहीं सिंधिया ने इंदौर से तुलसी सिलावट का नाम दिया है। जबकि संगठन की तरफ से एससी कोटे से देवास से जीते राजेश सोनकर का नाम दिया गया है। सीएम यादव अधिक वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट शामिल करने से बच रहे हैं, लेकिन दिल्ली से दबाव बना हुआ है। अब कैलाश विजयवर्गीय खुद शपथ ले सकते हैं।

Tags:
  • सीएस वीरा राणा
  • CS Veera Rana
  • Madhya Pradesh Cabinet
  • मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल
  • Oath of Madhya Pradesh Cabinet
  • Oath Ceremony
  • मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की शपथ
  • शपथ समारोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari