d0faa8a1-5df
आज कृष्णमय होगा मुख्यमंत्री आवास, 728 साल पुराने मंदिर में पूजा करेंगे सीएम मोहन यादव
Amresh Kushwaha | Aug 16, 2025, 09:25 IST
madhya-pradesh-chief-minister-mohan-yadav-schedule-16-august
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और राज्यभर में विशेष आयोजनों का हिस्सा बनेंगे।
देशभर में आज (16 अगस्त) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) भी इस विशेष अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना करेंगे। वहीं इस बार मुख्यमंत्री आवास पर श्री कृष्ण से जुड़ी लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी और लड्डू गोपाल की 1 हजार से अधिक प्रतिमाएं वितरित की जाएंगी। इसके अलावा, सीएम मोहन यादव प्रदेश के तीन प्रमुख स्थानों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए जाएंगे। इनमें उज्जैन का गोपाल मंदिर, अमझेरा और जनापाव जैसे स्थान शामिल हैं।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम विशेष रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निर्धारित किया गया है। उनके कार्यक्रम इस प्रकार है-
![d0faa8a1-5df]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों पर जाकर उनकी पूजा-अर्चना करना और प्रदेशवासियों को इस महत्वपूर्ण पर्व पर शुभकामनाएं देना है। मुख्यमंत्री पहले उज्जैन स्थित गोपाल मंदिर जाएंगे, फिर अमझेरा और जनापाव के मंदिरों में भी पूजा करेंगे। इन सभी स्थानों पर श्री कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इंदौर में सीएम मोहन यादव | एमपी सीएम मोहन यादव | सीएम मोहन यादव का इंदौर दौरा | राधाकृष्ण मंदिर रायसेन | MP News
728 साल पुराने मंदिर में पुजा करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक प्रमुख कार्यक्रम रायसेन जिले के महलपुर पाठा गांव स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में होगा। यह मंदिर लगभग सात सौ साल पुराना है और इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था। मंदिर के शिलालेख से यह जानकारी मिलती है कि यह मंदिर संवत 1354 (1297 ई.) में निर्मित हुआ था। इस मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्वता को देखते हुए मुख्यमंत्री यहां भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करेंगे।
सीएम मोहन यादव का 16 अगस्त का कार्यक्रम
सुबह 9:45 बजे
- सीएम डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे हॉल जाएंगे। यहां वे स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
सुबह 10:05 बजे
- सीएम शौर्य स्मारक के पास स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
सुबह 10:55 बजे
- सीएम भोपाल से ग्राम महलपुर पाटन (गैरतगंज, जिला रायसेन) के लिए रवाना होंगे, जहां वे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे।
दोपहर 12:15 बजे
- सीएम केंद्रीय जेल में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 2:00 बजे
- मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
दोपहर 4:15 बजे
- धार जिले के अमझेरा में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 5:25 बजे
- सीएम इंदौर के लिए रवाना होंगे। यहां जानापाव के स्थानीकार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 7:20 बजे
- उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री कृष्ण पर्व पर सीएम की धार्मिक यात्रा
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इंदौर में सीएम मोहन यादव | एमपी सीएम मोहन यादव | सीएम मोहन यादव का इंदौर दौरा | राधाकृष्ण मंदिर रायसेन | MP News
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
By Ramanand Tiwari
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
By VINAY VERMA