सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, 10 गाय पालने वाले पशुपालकों को मध्यप्रदेश सरकार देगी अनुदान
Dolly patil | Aug 26, 2024, 16:26 IST
सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, 10 गाय पालने वाले किसानों को मिलेगा पैसा
सीएम मोहन यादव मध्यप्रदेश के धार जिले के धार्मिक स्थल अमझेरा पहुंचे थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि अब 10 से अधिक गायों का पालन करने वाले पशुपालकों को सरकार अनुदान देगी।
सीएम मोहन यादव ( cm mohan yadav) हाल ही में मध्यप्रदेश के धार जिले के धार्मिक स्थल अमझेरा पहुंचे थे।अमझेरा में हुए कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि अब 10 से अधिक गायों का पालन करने वालेकिसानों व पशुपालकोंको सरकार बढ़ा अनुदान देगी।
रविवार यानी 25 अगस्त को अपने 20 मिनट के भाषण में सीएम यादव ने कहा कि मैं जब से मुख्यमंत्री (Chief Minister) बना हूं, तभी से हमारी सरकार एक लाइन में चल रही है। सनातन संस्कृति की रक्षा और गोसेवा करना दो बड़ी प्राथमिकता है। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि गोमाता की सुरक्षा के लिए गांव-गांव गोशालाएं खोलेंगे। वहीं कृष्ण की तरह घर-घर बालक गोपाल बनें, इसलिए गोपालन को बढ़ावा भी देंगे।
सीएम का कहना है कि यदि घर-घर गोपाल बनाना है तो घर-घर गाय ( cow ) पालनी होगी। इसलिए 10 से अधिक गायों को पालने पर सरकार गौ-पालक को इसके लिए अनुदान देगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस देश में दूध-दही की नदियां बहती आई हैं। किसान की खेती की आय के अलावा दूध ( milk ) की आय भी बढ़ाना पड़ेगी।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि दुग्ध उत्पादन ( milk production ) पर भी उसी तरह से बोनस दिया जाएगा, जैसे गेहूं खरीदने पर दिया जाता है। सरकार ऐसे गाय का दूध भी किसान ( farmers) से खरीदेगी और उसको बोनस देने का कार्य भी करेंगे।
सीएम ने क्या कहा
घर-घर में बनाना है गोपाल
दुग्ध उत्पादन पर बोनस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA