सीएम मोहन यादव का आज उज्जैन दौरा, भोपल में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नए स्कूल भवन का उद्घाटन करेंगे और छात्रों को साइकिल वितरित करेंगे। इसके साथ ही उज्जैन भी जाएंगे।

author-image
Amresh Kushwaha
New Update
madhya-pradesh-cm-mohan-yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (10 जुलाई) को राजधानी भोपाल में आयोजित गुरु पूर्णिमा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सीएम नए स्कूल भवन का उद्घाटन करेंगे और विद्यार्थियों को साइकिल बाटेंगे। इसके बाद सीएम उज्जैन जाएंगे। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री का आज के दौरे का पूरा शेड्यूल...

सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 11:45 बजे: मुख्यमंत्री मोहन यादव का भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में आगमन होगा।

  • सुबह 12:00 बजे: सांदीपनि विद्यालय आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में सीएम नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण और विद्यार्थियों को साइकिल बाटेंगे।

  • दोपहर 1:50 बजे: सीएम का स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा।

  • दोपहर 1:55 बजे: सीएम यादव स्टेट हैंगर भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

  • दोपहर2:40 बजे: मुख्यमंत्री का एरियस्टीप उज्जैन में आगमन होगा। यहां वे स्थानी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • साम 6:00 बजे: मोहन यादव का उज्जैन से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा।

  • साम 6:15 बजे: मुख्यमंत्री यादव अपने निवास स्थान पर पहुंचेंगे।

  • साम 6:30 से रात 7:30 बजे: सीएम नई शासकीय भर्ती की प्रक्रिया की समीक्षा बैठक करेंगे।

सीएम यादव का आज दौरा पांच बुलेट प्वाइंट्स में समझिए...

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय का 36 करोड़ रुपए से बने नए भवन का उद्घाटन।

  • लाखों विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की शुरुआत की जाएगी।

  • मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम भोपाल और उज्जैन में आयोजित किया गया है।

  • राज्यभर में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रमों में निबंध लेखन प्रतियोगिता और गुरुजनों का सम्मान होगा।

भोपाल में सांदीपनि स्कूल का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान, मुख्यमंत्री प्रदेश के 6वीं और 9वीं के बच्चों को साइकिल (Free Cycle Distribution) भी बांटेंगे। 

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा विभाग की अन्य गतिविधियां

राज्यभर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्य शिक्षा विभाग के जरिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें छात्रों को गुरु-शिष्य परंपरा और प्राचीन गुरुकुल व्यवस्था के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही, निबंध लेखन प्रतियोगिता (Essay Writing Competition) का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें छात्र अपने विचार प्राचीन गुरुकुल व्यवस्था और भारतीय संस्कृति में प्रभाव पर प्रस्तुत करेंगे।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मोहन यादव | एमपी सीएम मोहन यादव | Guru Purnima | Mohan Yadav | cm mohan yadav | Madhya Pradesh | MP News CM मोहन यादव

MP News MP Madhya Pradesh मध्य प्रदेश उज्जैन भोपाल साइकिल cm mohan yadav Mohan Yadav Guru Purnima गुरु पूर्णिमा एमपी सीएम मोहन यादव मोहन यादव CM मोहन यादव