सीएम मोहन यादव हिंदी भाषा के प्रचारक हस्तियों को करेंगे सम्मानित, ऐसा रहेगा आज का पूरा कार्यक्रम

Amresh Kushwaha | Sept 15, 2025, 09:47 IST
cm-mohan-yadav-schedule-today-bhopal-hindi-diwas
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह में भाग लेंगे। समारोह में उन्हें गोल्ड अवॉर्ड मिलेगा। कई हिंदी प्रचारक विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति विभाग (Culture Department) के जरिए आयोजित राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन में होगा। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...



मुख्यमंत्री को मिलेगा गोल्ड अवॉर्ड

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के एसबीआई बैंक में 1266 करोड़ का फ्रॉड करने वाली AOPL के डायरेक्टर्स को अग्रिम जमानत नहीं



ये खबर भी पढ़िए...खराब सोयाबीन फसल का जायजा लेने खेतों में उतरे सीएम मोहन यादव, बोले- मिलेगा मुआवज



सम्मानित होने वाली विभूतियां

समारोह में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत निम्न हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा:



  • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान (Rashtriya Suchna Praudyogiki Samman): प्रशांत पोळ, जबलपुर (2024) और लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल (2025)
  • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान (Rashtriya Nirmal Verma Samman): रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया (2024) और डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड (2025)
  • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान (Rashtriya Father Kamil Bulke Samman): डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस (2024) और पदमा जोसेफिन वीरसिंघे (2025)
  • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान (Rashtriya Gunakar Mule Samman): डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल (2024) और डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल (2025)
  • राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान (Rashtriya Hindi Seva Samman): डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम (2024) और डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली (2025)

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: लव जिहाद केस के आरोपियों के घर पर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, कॉलेज छात्राओं को बनाते थे निशाना



ये खबर भी पढ़िए...MP News: सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से बचा बड़ा हादसा



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का आज 15 सितम्बर (सोमवार) का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा:



  • सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अभियंता दिवस समारोह - 2025 में शामिल होंगे।
  • दोपहर 01 बजे मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में विमानन विभाग (Aviation Department) की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन (Ravindra Bhavan) में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • हिंदी दिवस