एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की आज दिल्ली में होगी पहली ट्रेनिंग, राहुल गांधी बताएंगे आगे का रोडमैप
Dablu Kumar | Aug 24, 2025, 10:33 IST
mp congress jila adasak
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की आज दिल्ली में पहली ट्रेनिंग होगी। ये सभी नेता से राहुल गांधी के साथ राज्य की रणनीति के बारे में बात करेंगे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त 71 शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की आज (24 अगस्त) दिल्ली में पहली ट्रेनिंग होने जा रही है। इस ट्रेनिंग सत्र में लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) भी शिरक्त करेंगे। वह जिला अध्यक्षों से आगामी रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। सभी नए जिला अध्यक्ष शनिवार शाम को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज कांग्रेस के नए राष्ट्रीय कार्यालय में उनकी यह पहली ट्रेनिंग होगी।
ये भी पढ़िए...MP Newsसीएम मोहन यादव आज भोपाल में लघु उद्योग भवन का करेंगे लोकार्पण, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
सभी जिला अध्यक्ष शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। इस बात की जानकारी पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। पटवारी ने ट्वीट में लिखा, "हम ऊर्जा और उत्साह से भरी हुई टीम मध्यप्रदेश कांग्रेस के वैचारिक प्रवाह को नई गति दे रहे हैं! जन अपेक्षाओं को साकार करने के लिए हम सभी प्राण-प्रण से संघर्ष करेंगे!
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सभी नए जिला अध्यक्षों ने संकल्प लिया कि हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और हर हाल में जीतेंगे। दिल्ली में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सभी जिला अध्यक्षों ने नए AICC कार्यालय का दौरा किया और वहां की कार्यपद्धति को समझा। इसके बाद हरीश चौधरी ने सभी जिला अध्यक्षों को डिनर दिया।
ये भी पढ़िए... पीएम मोदी ने साधा लोस नेता प्रतिपक्ष पर निशाना, कहा- युवा नेताओं से घबराते हैं राहुल गांधी
बता दें कि, एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया था। कई जगहों पर एमपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ भी पुतले जलाए गए। राज्य में बढ़ते विरोध को देखते हुए जीतू पटवारी ने चेतावनी भी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि जो कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि नए जिला अध्यक्षों के कार्यों पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, यह भी देखा जाएगा कि वह कितना काम पार्टी के लिए कर रहे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
शाम 7 बजे तक चलेगी वर्कशॉप
यह ट्रेनिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। इसमें जिला अध्यक्षों को संगठन सृजन अभियान, आगामी चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों की पूरी जानकारी दी जाएगी। सभी जिला अध्यक्षों को 9 बजे तक रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। यह वर्कशॉप शाम 7 बजे तक चलेगी।
हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे- जीतू पटवारी
ऊर्जा और उत्साह से भरी हुई "टीम मध्यप्रदेश" कांग्रेस के वैचारिक प्रवाह को नई गति दे रही है! जन अपेक्षाओं को साकार करने के लिए भी हम सभी प्राण-प्रण से संघर्ष करेंगे!
प्रदेश प्रभारी श्री हरीश जी चौधरी के साथ सभी नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने संकल्प लिया! हम मिलकर लड़ेंगे,… pic.twitter.com/CXOTMoDFyT
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 23, 2025
देश का प्रधानमंत्री कैसा हो,#राहुल_गांधी जैसा हो!
📍नई दिल्ली
√ टीम मध्यप्रदेश
√ कांग्रेस मुख्यालय pic.twitter.com/KHnCN0ltbq
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 23, 2025
जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद हुआ विरोध
FAQ
- मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग कब और कहां हो रही है?
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त 71 शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की पहली ट्रेनिंग आज दिल्ली में हो रही है। यह ट्रेनिंग कांग्रेस के नए राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित की जा रही है। एमपी कांग्रेस के ट्रेनिंग सत्र में कौन-कौन सी मुख्य बातें शामिल होंगी?
इस ट्रेनिंग सत्र में जिला अध्यक्षों को संगठन सृजन अभियान, आगामी चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों पर पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा राहुल गांधी के साथ आगामी चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा भी होगी।- पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस ट्रेनिंग सत्र के बारे में क्या कहा?
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि टीम मध्यप्रदेश कांग्रेस के साथ हम सभी जन अपेक्षाओं को साकार करने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिला अध्यक्ष एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और हर हाल में जीतेंगे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA