MP कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, जयवर्धन सिंह बने YC इंचार्ज

Vikram Jain | Jan 09, 2025, 23:01 IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई डिपार्टमेंटों के इंचार्जों की घोषणा की है। जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के तहत कुल 35 नए इंचार्ज बनाए गए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश कांग्रेस (congress) संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने विभिन्न डिपार्टमेंटों के इंचार्ज और को-इंचार्ज नियुक्त किए हैं। जिसमें पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस (Youth Congress) का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। राजीव सिंह को पॉलिटिकल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजय कामले को संगठन प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत पार्टी ने यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट और चुनाव प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में इंचार्ज नियुक्त किए हैं।



कमलनाथ की नाराजगी पर बोले CM मोहन यादव-कांग्रेस बुजुर्गों का अपमान करती है



संगठन के कई विभागों के इंचार्ज बदले

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 35 नए इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इन बदलावों के तहत संगठन के कई अहम डिपार्टमेंट्स के इंचार्ज बदले गए हैं। राजीव सिंह, जिन्होंने संगठन प्रभारी पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, अब पार्टी के पॉलिटिकल एडवाइजर बनाए गए हैं। प्रियव्रत सिंह को संगठन प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। केके मिश्रा मीडिया सलाहकार बनाए गए हैं। इसके साथ ही पीसी शर्मा, सतीष सिकरवार, आरिफ मसूद, प्रवीण पाठक को अहम जिम्मेदारी दी है। वहीं जेपी धनोपिया को इलेक्शन कमीशन लीगल वर्क का प्रभार दिया गया है। पार्टी ने नए नियुक्तियों को लेकर सूची भी जारी कर दी है।



madhya pradesh congress


BJP जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में बदलाव! नए चेहरों को मिलेगा मौका



35 इंचार्जों की हुई नियुक्ति

इस बड़े बदलाव के तहत कांग्रेस पार्टी ने यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, चुनाव प्रबंधन, और प्रशिक्षण विभाग के लिए नए इंचार्ज की नियुक्ति की है। इस पूरी प्रक्रिया में कुल 35 इंचार्जों का चयन किया गया है, जो पार्टी के विभिन्न कार्यों को संभालेंगे। इस फेरबदल का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूती देना और आगामी चुनावों के लिए बेहतर रणनीतियाँ तैयार करना है।



BJP में नहीं थम रही कलह, अब 12 पार्षदों ने VD शर्मा को सौंपा इस्तीफा



बदल गया कांग्रेस मुख्यालय का पता, अब यहां होगा AICC का नया हेडक्वार्टर





madhya pradesh congress




madhya pradesh congress


Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी कांग्रेस
  • CONGRESS
  • एमपी कांग्रेस कमेटी
  • मध्य प्रदेश
  • जयवर्धन सिंह
  • कांग्रेस संगठन