मध्यप्रदेश में यहां लहराएगा देश का सबसे बड़ा तिरंगा, सीएम मोहन यादव की घोषणा

Jitendra Shrivastava | Aug 15, 2024, 18:09 IST
Share
thesootr
thesootr

देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने घोषणा की है कि देश में सबसे बड़ा तिरंगा मध्यप्रदेश में लहराएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान इस फैसले को लेकर सीएम मोहन ने ये बड़ा ऐलान किया है...

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते ऐलान किया कि देश का सबसे बड़ा तिरंगा भोपाल में लगेगा। यह तिरंगा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में लगाया जाएगा। सीएम मोहन ने कहा कि देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में उत्साह है।

बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा के दौरान की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाने का फैसला किया है। डॉ. मोहन तिरंगा यात्रा के दौरान भोपाल के पत्रकारों से बात कर रहे थे। सीएम ने कहा कि देश में अब तक जितने भी बड़े झंडे लगाए गए हैं, उनमें सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा तिरंगा बड़ा तालाब में लगाया जाएगा।

गुरुग्राम में लगाया गया देश का सबसे ऊंचा झंडा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। राष्ट्रध्वज हमेशा लोगों को स्वंतत्रता आंदोलन की याद दिलाते हुए सभी समुदाय को जोड़ने का काम करता है। कुछ समय पहले तक राष्ट्रीय झंडा तिरंगा केवल सरकारी प्रतिष्ठानों पर ही लगाया जाता था। कुछ साल पहले हरियाणा के प्रसिद्ध उद्योगपति और राजनेता नवीन जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बाद नवीन जिंदल के द्वारा ही पहली बार गुरुग्राम में देश का सबसे ऊंचा झंडा लगाया गया। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में झंडे लगे और ऊंचाई भी बढ़ती चली गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल का बड़ा तालाब
  • देश का सबसे बड़ा तिरंगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती