एमपी में अब मंत्री लिखेंगे कर्मचारियों की सीआर रिपोर्ट, 7 दिन में देनी होगी जानकारी

Anjali Dwivedi | Mar 03, 2026, 13:28 IST
cr report ministerial staff 2026
मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालयीन कर्मचारियों की सीआर रिपोर्ट को लेकर नए निर्देश जारी किए। मंत्री स्थापना में काम कर रहे कर्मचारियों की रिपोर्ट मंत्री खुद लिखेंगे।

News In Short

  • जीएडी ने मंत्रालय में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सीआर रिपोर्ट लिखने के नए निर्देश जारी किए हैं।
  • 31 मार्च 2026 के वित्तीय वर्ष के लिए एक हफ्ते के अंदर सीआर रिपोर्ट जमा करनी होगी।
  • सहायक ग्रेड-1 और अनुभाग अधिकारी की रिपोर्ट अनुभाग अधिकारी लिखेंगे।
  • रिपोर्ट की प्रक्रिया में सभी अधिकारियों की मंजूरी और जांच का चरण शामिल है।

News In Detail

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय में काम कर रहे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की CR रिपोर्ट को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब, जिन कर्मचारियों का काम मंत्रालय में मंत्री स्थापना में हो रहा है, उनकी CR रिपोर्ट संबंधित मंत्री खुद लिखेंगे।



ये निर्देश उन कर्मचारियों के लिए हैं, जो कई पदों पर काम कर रहे हैं, जैसे सहायक ग्रेड-1, स्टेनोटायपिस्ट, तकनीकी कर्मचारी, और निज सहायक आदि।



सीआर रिपोर्ट की समय सीमा

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी निर्देशों में कहा गया है कि 31 मार्च 2026 को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष, के लिए इन कर्मचारियों की सीआर रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर जमा करनी होगी।



यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिए लिखी जाएगी। सीआर रिपोर्ट की प्रक्रिया का पालन करते हुए हर कर्मचारी को अपनी रिपोर्ट को निर्धारित समय सीमा में जमा करना होगा।



कौन लिखेगा सीआर रिपोर्ट?

सहायक ग्रेड-1 और अनुभाग अधिकारी के कर्मचारियों की CR रिपोर्ट अनुभाग अधिकारी लिखेंगे। इसके बाद अवर सचिव इसकी जांच करेंगे और उप सचिव (Deputy Secretary) से इसे फाइनल मंजूरी मिलेगी।



वहीं सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, और स्टेनोटायपिस्ट की CR रिपोर्ट अनुभाग अधिकारी लिखेंगे, अवर सचिव उसकी जांच करेंगे, और उप सचिव से फाइनल मंजूरी मिलेगी।



निज सहायक के कर्मचारियों की CR रिपोर्ट वही अधिकारी लिखेंगे, जिनके साथ वे पदस्थ हैं और उन्हीं से फाइनल होगी।



मंत्री स्थापना में पदस्थ कर्मचारियों (सरकारी कर्मचारी) की CR रिपोर्ट संबंधित मंत्री स्वयं लिखेंगे। विभाग ने सभी कार्यालयों से निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय में कर्मचारियों की CR रिपोर्ट तैयार कर लें। साथ ही उसे संबंधित अधिकारियों के पास जमा करें।



मध्य प्रदेश सरकार की इस नई नीति से मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारियों की कार्य क्षमता का मूल्यांकन ज्यादा पारदर्शी होगा। इसके अलावा, कर्मचारियों को अपनी कार्य प्रणाली सुधारने का एक मौका भी मिलेगा। इस प्रक्रिया के जरिए मंत्री और अन्य अधिकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता की समीक्षा करेंगे।



सीआर रिपोर्ट क्या होती है?

सीआर यानी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के काम, आचरण और ईमानदारी का गोपनीय तरीके से मूल्यांकन किया जाता है। इसे उनके वरिष्ठ अधिकारी हर साल लिखते हैं और यह पदोन्नति, ट्रांसफर जैसे अहम फैसलों में बड़ी भूमिका निभाती है।



ये खबरें भी पढ़ें...



आईएएस रोहित सिसोनिया का निलंबन एक महीने बढ़ा, यह है वजह



दुबई से निकले इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और उद्योगपति, मुंबई के लिए हुए रवाना



विश्व प्रसिद्ध मंदिर से अधिकारी की चप्पल चोरी, पटवारी ने खंगाले CCTV, अब FIR के लिए SP को पत्र



MP News: भोपाल SET परीक्षा में हंगामा, छात्रों ने लगाया पेपर लीक का आरोप, जांच की मांग





Tags:
  • MP News
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • सरकारी कर्मचारी
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार