एसपी ऑफिस के सामने कार में मिली डिप्टी कमिश्नर की लाश
Ravi Singh | Jul 24, 2024, 19:25 IST
रोहित गिरवाल
एसपी ऑफिस के सामने कार में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कार में जो लाश मिली है वो स्टेट जीएसटी डिप्टी कमिश्नर की है। जैसे ही कार में डिप्टी कमिश्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली तो हड़कंप मच गया।
ग्वालियर में पदस्थ स्टेट जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर की लाश बुधवार 24 जुलाई को एसपी ऑफिस के सामने उनकी ही कार में मिली। सबसे पहले उनकी डेड बॉडी को एसपी ऑफिस में पदस्थ एक सिपाही ने देखा था। एसपी ऑफिस के सामने कार में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिसकर्मियों ने सीपीआर दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
एसपी ऑफिस में पदस्थ सिपाही विश्वनाथ का कहना है कि एसपी ऑफिस के सामने सड़क किनारे एक इनोवा कार को रुकते देखा। इनोवा कार के अंदर मौजूद व्यक्ति लेटी हुई मुद्रा में दिखाई दिया, काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो लगा कि कुछ हुआ है। कार के नजदीक गया तो कार के अंदर लेटे हुए व्यक्ति का अकड़ा हुआ दिखा। इसके बाद विश्वनाथ को लगा कि शायद हार्ट अटैक आया है। विश्वनाथ ने सीपीआर देकर उस व्यक्ति को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन कार सवार व्यक्ति की जान नहीं बचा पाए।
एसपी ऑफिस के ठीक सामने कार में स्टेट टैक्स जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रोहित गिरवाल की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में कार में जैसे ही पुलिसकर्मियों ने डिप्टी कमिश्नर को देखा तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। डिप्टी कमिश्नर की लाश मिलने की सूचना मिलते ही परिजन व जीएसटी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, और उन्हें हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने डिप्टी कमिश्नर रोहित गिरवाल को मृत घोषित कर दिया।
जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रोहित गिरवाल की मौत कैसे हुई है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। क्या उसकी हत्या हुई या फिर मौत की वजह कुछ और है इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश करने में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकता है।
शरीर में कोई हलचल नहीं
लाश मिलने से हड़कंप
मौत का कारण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA