भैरव मूर्ति पर डाली हरी चादर, लोगों के हंगामें के बाद दर्ज किया मामला, दो गिरफ्तार
Ravi Singh | Oct 07, 2024, 24:05 IST
Dewas Bhairav statue
मध्य प्रदेश के देवास जिले में भैरव प्रतिमा को हरी चादर से ढंककर मजार बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मंगल शाह और रज्जाक अली को गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में भैरव की मूर्ति को हरे रंग की चादर से ढंककर मजार बनाने की कोशिश की गई। इस कृत्य से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मूर्ति को देखने के बाद मजार का काम रुकवा दिया गया। मामले में पुलिस ने 2 आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
देवास जिले के हरणगांव थाना क्षेत्र के मनोरा और झिरनिया गांव के जंगल में पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा की मूर्ति काफी प्राचीन है। लोगों ने बताया कि वे सालों से यहां पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। विवाद तब हुआ जब 3 अक्टूबर की रात कुछ लोगों ने मूर्ति को हरे रंग की चादर से ढक दिया। ईंट और रेत डालकर मजार बनाने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने विरोध दर्ज कराया तो हरे रंग की चादर से ढकने वाले भाग गए।
4 अक्टूबर की सुबह दो युवक फिर वहां पहुंचे और भैरव की मूर्ति को हरे रंग की चादर से ढंक दिया। जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे मारपीट करने लगे। साथ ही कहने लगे कि यह मजार है और इसे वे स्थाई बना देंगे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। भैरव की मूर्ति से हरे रंग की चादर हटाई गई।
हरणगांव थाना प्रभारी शुभम सिंह परिहार का कहना है कि आरोपी मंगल शाह और रज्जाक अली को गिरफ्तार कर लिया है।लोगों का कहना है कि नवरात्रि के दौरान उपद्रवी शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।
भाग गए चादर डालने वाले
फिर चढ़ाई हरी चादर
शांति भंग करने की कोशिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari